लखनऊ।वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के ठठेरपुरवा में मंगलवार की रात दस बजे के बाद खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे पूूरा मकान ढह गया। इसके नीचे 15 लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पुलिस ने सात लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई।टिकरी के ठठेरपुरवा निवासी नुरुलहसन पुत्र नसीहत अली के घर पर मंगलवार की रात दस बजे खाना पकाया जा रहा था। खाना पकाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। डायल 112 ने इसकी सूचना एसपी कंट्रोल रूम पर दी। रात 11 बजे वजीरगंज थाना पुलिस, आईजी डा राकेश सिंह, एसपी संतोष मिश्र सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां रेस्क्यू चलाकर जेसीबी से मलबा हटा कर सात लोगों को जिंदा निकाल लिया गया। सभी सात घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। विस्फोट में पूरा मकान धराशायी हो गया। इसमें निसार अहमद, शमशाद अहमद, शहरूलनिशा, रुबीना, शहबाज, नूरी सबा, मेराज व सुहेब की मौत हो गई। इस घटना में मोहम्मद जैद (8) पुत्र निसार अहमद, निजाम (10) पुत्र आरिफ सेख, रेहना पुत्र आरिफ, इरशाद अहमद पुत्र नुरूलहसन, नूरुलहसन पुत्र नसीरुद्दीन, अनीसा बानो, फकीर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में रात एक बजे के बाद भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है। बताया गया कि खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया था जिसके बाद विस्फोद हो गया। एसपी संतोष मिश्र ने बताया कि रात में ही रेस्क्यू चलाया गया। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण ये घटना हुई है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम को लगाया गया है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...