Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 94

क्या वो कोई शैतानी चक्रवात ही रहा होगा... समंदर में डूबी कृष्ण की द्वारका का रहस्य क्या है!

दक्षिण अरब सागर में बना शक्तिशाली समुद्री तूफान गुजरात की ओर बढ़ रहा है। इसके गुजरात की समुद्री सीमा से टकराने का अनुमान व्यक्त किया गया। इससे भारी तबाही के आसार है। इसमें गुजरात राज्य के कच्छ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका भी शामिल हैं, ऐसे में सवाल है कि भगवान कृष्ण की द्वारका भी किसी चक्रवात का शिकार हुई थी? या फिर कुछ और हुआ था।

क्या वो कोई शैतानी चक्रवात ही रहा होगा... समंदर में डूबी कृष्ण की द्वारका का रहस्य क्या है!

महातूफान बनकर गुजरात की ओर बढ़ बिपरजॉय का विनाशकारी न हो इसके लिए देवभूमि द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर पर एक और ध्वज लगाया है। बिपरजॉय से तबाही न हो इसके लिए हर कोई दुआ कर रहे है। अरब सागर में बने खौफनाक चक्रवात ने भगवान कृष्ण द्वारा महाभारत काल में बसाई गई नगरी की यादें भी ताजा कर दी हैं। द्वारका धाम की कुछ चीजें 2017 में आर्कियोलॉजिल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने खोजी थीं। मान्यता के अनुसार मथुरा छोड़ने के बाद भगवान कृष्ण ने गुजरात के द्वारका में एक नया नगर बसाया था। जिसकी शुरुआती नाम कुशस्थली रखा गया था। बिपरजॉय की आहट के बीच चर्चा है कि क्या कृष्ण की वो द्वारका नगरी भी किसी शैतानी समुद्री चक्रवात का निशाना बनी थी और बड़ी तबाही के बाद समुद्र में डूब गई थी।

द्वारका के अवशेष मिले थे
कुछ साल पहले नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओसियनोग्राफी को समुद्र के अंदर प्राचीन द्वारका के अवशेष मिले थे। कहते हैं कि अनेक द्वारों का शहर होने के कारण इस नगर का नाम द्वारका पड़ा था। जिसके चलते आज भी इस शहर को द्वारका और देवभूमि द्वारका के नाम से जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया था कि समुद्र के अंदर खोजबीन में पुणे के कॉलेज को 3 हजार साल पुराने बर्तन मिले थे। इसके बाद जब आर्कियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया ने यहां पर खोजबीन की थी तो सिक्कों के साथ ग्रेनाइट के स्ट्रक्चर मिलने की पुष्टि हुई थी।

...और डूब गई थी द्वारका नगरी
पुणे के एक कॉलेज के आर्कियोलॉजी डिपॉर्टमेंट और फिर एएसआई को द्वारका नगरी के अवशेष मिलने के बाद 26 जुलाई, 2018 को बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पत्र लिख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि इस ऐतिहासिक नगरी के दोबारा निर्माण के लिए पत्र लिया था। इसमें स्वामी ने लिखा था कि डॉ. एस आर राव के नेतृत्व प्रदूषण रिसर्च टीम को गुजरात के समुद्री तट से 20 किलोमीटर दूर और 40 मीटर गहराई में काफी चीजें मिली हैं। जिनसे पता चलता था कि ये द्वारका नगरी के अवशेष हैं लेकिन उस वक्त की यूपीए सरकार फंड नहीं दिया और कोई उत्साह नहीं दिया। ऐसे में जब यह साबित हो रहा है कि महाभारत युद्ध के 1700 साल बाद 1443 में द्वारका शहर डूब गया तो यह दुनिया में भारत के सबसे पुरानी सभ्यता होने का बड़ा सबूत है। इसलिए इस द्वारका नगरी का दोबार निर्माण कराया जाए।

दो श्राप की होती है चर्चा
ऐसी मान्यता है कि मुथरा भगवान कृष्ण गुजरात पहुंचे थे और उन्होंने यहां पर 36 साल वास किया। जब उन्होंने यहां से विदा ली तो द्वारका नगरी डूब गई और यदुवंश का एक बड़ा कुल नष्ट हुआ। यह भी कहा जाता है कि महारभारत युद्ध के बाद कौरवों की माता गंधारी ने श्रीकृष्ण को श्राप दिया था कि जैसे कौरवों का नाश हुआ वैसे यदुवंश का भी हो। दूसरी मान्यता यह है कि श्रीकृष्ण के पुत्र सांब को कुछ ऋषियों ने श्राप दिया था। इसके चलते द्वारका डूबी थी। जो भी ऐसे में जब बिपरजॉय महातूफान द्वारका, पोरबंदर और कच्छ की ओर बढ़ रहा है तब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या कृष्ण की द्वारका किसी शैतानी चक्रवात का निशाना बनी थी। जो हमेशा के लिए समुद्र में समा गई। जिसके अवशेष कई संस्थाओं के बाद अब एएसआई को मिले हैं।

बेट द्वारका और सिग्नेचर ब्रिज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका के विकास पर काफी फोकस रहे हैं। द्वारका से 30 किलोमीटर पर जहां पर अभी नाव से जाना पड़ता है। वहां के एक लंब पुल का निर्माण हो रहा है। इस सिग्नेचर ब्रिज कहा गया है। मुंबई के सीलिंक की तरह यह दिखेगा। इसके साथ ही सरकार यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची कृष्ण मूर्ति स्थापित करने पर भी विचार कर रही है। द्वारका में रहने वाले लोग मानते हैं कि अभी तक गुजरात में काफी तूफान आए और भूकंप भी आया। द्वारका पर कोई खरोंच भी नहीं आई। इस बार भी द्वारका की रक्षा द्वारकाधीश करेंगे। लोगों ने इसीलिए द्वारकाधीश मंदिर में एक और ध्वजा फहराई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...