Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 159

Hathras Case: जेल से रिहा हुए तीन आरोपी, भावुक हुए परिवार वाले, कहा- होली से पहले आईं त्योहारों की खुशियां

अलीगढ़ जेल के जेलर पी. के. सिंह ने बताया हमने चार में तीन आरोपियों को आज सुबह 8 बजे रिहा किया है। इन्होंने लिखित में पत्र दिया था जिसके बाद इनकी रिहाई आज की गई है।

Hathras Case: जेल से रिहा हुए तीन आरोपी, भावुक हुए परिवार वाले, कहा- होली से पहले आईं त्योहारों की खुशियां

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तीन आरोपियों को शुक्रवार को अलीगढ़ की जेल से रिहा किया गया। जेलर पी. के. सिंह ने बताया, "हमने चार में तीन आरोपियों को आज सुबह 8 बजे रिहा किया है। इन्होंने लिखित में पत्र दिया था जिसके बाद इनकी रिहाई आज की गई है।" दो साल से जो चेहरे मुरझाए थे, वे आज खिले दिखाई दे रहे थे। बरी किए गए बूलगढ़ी के तीनों युवकों के घर होली से पहले ही त्योहार की खुशियां आ गईं।

कोर्ट का फैसला आते ही स्वजन भावुक हो गए। बोले, न्याय की उम्मीद थी। न्याय मिला है। अब बेटे घर आएंगे। दुष्कर्म का कलंक हटा है। यह अधिक खुशी की बात है। संदीप को दोषी माना है। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

गुरुवार की दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। संदीप को दोषी माना, उम्रकैद की सजा हुई है। बरी किए गए रामू, लवकुश, रवि के स्वजन की खुशी का ठिकाना न रहा। गांव के अन्य लोग भी इसे सही बता रहे थे। कोर्ट से बरी हुए 35 वर्षीय रामू के दो बच्चे हैं। इनमें आठ वर्षीय सोना और चार साल का रोहित है। रामू को जब जेल भेजा गया तब दोनों बच्चे घर में खेलते थे, लेकिन अब बेटा स्कूल जाने लगा है।

रामू के बरी होने की खबर पर पिता राकेश के चेहरे में खुशी के अलग ही भाव थे। 40 वर्षीय रवि के तीन बच्चे हैं। इनमें 12 वर्षीय मानवी, आठ वर्षीय शेखर और छह वर्षीय चीका है। लवकुश अविवाहित है। इसके बरी होने की जानकारी से पिता रामवीर सिंह और मां मुन्नीदेवी के चेहरे का भाव बता रहा था कि आज का दिन उनके लिए खास है।

रामसिंह चौकीदारी करते हैं। फैसला आने के बाद गांव में अनेक लोग उनके घर पहुंच गए। खुशी जताई, लेकिन गांव के लोगों को कसक इस बात की है कि संदीप को आजीवन कारावास की सजा हो गई। स्वजन को उम्मीद है कि उसे भी देर से सही, मगर इंसाफ जरूर मिलेगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...