भीषड़ गर्मी ने किया लोगों का बुरा हाल, दो दिन में तापमान पंहुचा 43 डिग्री
रविवार को राजधानी में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। तापमान भी 42.1 डिग्री तक पहुंच गया। पूरे दिन धूप-छांव के खेल चलता रहा। कुछ देर के लिए धूप हल्की होती थी, तो अगले ही पल तीखी धूप निकल आती थी। धूप-छांव की भयंकर गर्मी से राजधानी के लोग पूरे दिन परेशान रहे
गर्मी अब दिन प्रतिदिन प्रचंड होती जा रही है। राजधानी लखनऊ का पारा 42 डिग्री को पार कर चुका है। प्रदेश में झांसी और कानपुर का तापमान 44 को पार कर गया है। झांसी में पारा 44.1, बनारस में 43.6, सुल्तानपुर में 43.5, प्रयागराज में 43.2, आगरा में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में कई जगहों पर अगले दो दिनों तक तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचेगा। अगले 24 घंटे में मौसमी सिस्टम बदलेगा, जिसके बाद प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में आएंगे। दो दिन बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
गर्मी से हुई लोगों की हालात खराब
रविवार को राजधानी में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। तापमान भी 42.1 डिग्री तक पहुंच गया। पूरे दिन धूप-छांव के खेल चलता रहा। कुछ देर के लिए धूप हल्की होती थी, तो अगले ही पल तीखी धूप निकल आती थी। धूप-छांव की भयंकर गर्मी से राजधानी के लोग पूरे दिन परेशान रहे थे। गर्मी को देखते हुए लोग ऑफिस या घर की छांव में ही दुबके रहे। पशु-पक्षियों ने भी छांव की तलाश में दिन बिता रहे हैं। गर्मी के प्रचंड तेवर देखकर तपिश को शांत करने वाले उपकरण कूलर और एसी की बिक्री अचानक बढ़ गई है। लखनऊ के साथ ही प्रदेश के झांसी, प्रयागराज, कानपुर, हमीरपुर, बांदा, बस्ती, आगरा में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है।
राजस्थान के आस-पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
उत्तरी राजस्थान और आस-पास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। निचले स्तरों पर एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के आस-पास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 19 अप्रैल तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की उम्मीद है। 19 अप्रैल से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति संभव है।
अधिक गर्मी वाली जगहें
जिला
| तापमान
|
कानपुर
| 44.2
|
झांसी
| 44.1
|
बनारस
| 43.6
|
सुल्तानपुर
| 43.5
|
प्रयागराज
| 43.2
|
आगरा
| 43
|
लखनऊ
| 42.1
|