Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 88

सुक्खू सरकार के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, वीरभद्र सिंह बेटे विक्रमादित्य भी बने मंत्री

हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ एक महीने के इंतजार के बाद हिमाचल कैबिनेट का विस्तार हो गया है।

सुक्खू सरकार के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, वीरभद्र सिंह बेटे विक्रमादित्य भी बने मंत्री

एक महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिमाचल में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। रविवार को राज्यपाल ने कांग्रेस के 7 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई। सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को सबसे पहले मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक चंद्र कुमार, हर्षवर्धन, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 6 विधायकों को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई।

हिमाचल प्रदेश में सरकार बने हुए एक माह का समय हो गया था और कैबिनेट ना बनने से सवाल उठ रहे थे। अब कैबिनेट का गठन हो गया है। कैबिनट में दस पद भरे जानें हैं, लेकिन फिलहाल 7 पदों पर ही तैनाती कई गई है। ये सातों नाम शनिवार रात को तय हो गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देर रात अपने मैसेंजर को राजभवन भेजकर राज्यपाल से मंत्रियों को शपथ दिलाने का आग्रह पत्र दिया था। इसके बाद ही राजभवन सचिवालय देर रात तक मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारियों में लगा।

सुक्खू मंत्रिमंडल में इन विधायकों को मिली जगह
1. कर्नल धनीराम शांडिल
2. चंद्र कुमार
3. हर्षवर्धन
4. जगत सिंह नेगी
5. रोहित ठाकुर
6. अनिरुद्ध सिंह
7. विक्रमादित्य सिंह

3 पद अभी भी खाली
अगर रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होता है तो यह 12 जनवरी के बाद होना था क्योंकि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज ही गोवा के लिए रवाना होने वाले हैं। मंत्रिपरिषद में 10 पद खाली हथे क्योंकि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती। ऐसे में 7 पद भरने के बाद भी अभी तीन पद खाली है।

सरकार के सामने थी ये चुनौतियां
हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रों, जातियों और धड़ों के बीच संतुलन कायम करते हुए व युवा प्रतिभाओं को जगह देते हुए मंत्रिपरिषद का विस्तार करना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। पार्टी के एक सूत्र ने बताया था कि 12 में से तीन जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है- हमीरपुर से सुक्खू, ऊना से अग्निहोत्री और भटियात से पांच बार के विधायक कुलदीप पठानिया, जो चंबा से हैं और विधानसभा अध्यक्ष हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...