Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 72

हिमांचल: बाढ़ ने मचाया तबाही का कोहराम, करोड़ों का हुआ नुकसान ... 80 लोगों की मौत और 100 मकान बहकर ध्वस्त

मानसून की बारिश हिमाचल में कहर बरपा रही है। बाढ़ से अभी तक हिमाचल प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक मानसून 100 मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर चुकी है। जबकि 350 मकानों को नुकसान हुआ है। अभी तक मानसून से हुए 1050 करोड़ के नुकसान का आकलन कर लिया गया।

हिमांचल:  बाढ़ ने मचाया तबाही का कोहराम, करोड़ों का हुआ  नुकसान ... 80 लोगों की मौत और 100 मकान  बहकर ध्वस्त

 मानसून की बारिश हिमाचल में कहर बरपा रही है। बाढ़ से अभी तक हिमाचल प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सड़क हादसों के कारण होने वाली मौतें भी शामिल हैं। वहीं, 470 पालतू पशुओं की मौत हुई है। अभी तक मानसून 100 मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर चुकी है। जबकि, 350 मकानों को नुकसान हुआ है।

दस लोग अभी भी लापता
दस लोग अभी भी लापता हैं जिनका पता लगाया जा रहा है। वहीं, नौ सौ लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। चंद्रताल से सेना के हेलीकॉप्टर से बीमार और बुजुर्ग पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। चंद्रताल में 350 के करीब लोग फंसे हुए हैं। अभी तक 1050 करोड़ के नुकसान का आकलन कर लिया गया है जबकि नुकसान को चार हजार करोड़ तक बताया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारी व कर्मचारी आकलन कर रहे हैं।

1299 सड़कें यातायात के लिए बंद
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिन यानी शुक्रवार तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। शनिवार 15 जुलाई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। इससे बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में तीन एनएच सहित 1299 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

फंसे लोगों को निकालने का हो रहा प्रयास
शुक्रवार को प्रदेश में सुंदरनगर सहित दो तीन स्थानों पर वर्षा हुई। जबकि अधिकतर स्थ्राानों पर बादल छाए रहे। आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने से राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी। वर्षा से हुए नुकसान का आलकन किया जा रहा है। अभी तक मानसून में 80 लोगों की मौत हो गई है। जो पर्यटक व अन्य लोग फंसे हैं उन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

2181 पेयजल की योजनाएं बहाल
प्रदेश में 2181 पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया है। अभी भी 1500 के करीब पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। इन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दो हजार से अधिक ट्रांसफार्मर अभी भी खराब हैं और उन्हें ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश में आज कहां कितनी बारिश
प्रदेश में मंगलवार को रोहडू में सात, कोटखाई चार मिलीमीटर, सुंदरनगर में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बीते चौबीस घंटों के दौरान नाहन में सबसे अधिक 256 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बादलों और धूप के बीच अधिकतम तापमान में तीन से नौ डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सुंदरनगर में 9.6, मंडी व ऊना में 9.4, डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।


Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...