Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 282

कांग्रेस नेता सुबोध कांत का PM पर विवादित बयान: पहले हिटलर से की तुलना, फिर देने लगे सफाई

रांची के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने अपने भाषण में कहा कि ये लुटेरों की सरकार देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गई है। मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास भी इन्होंने पार कर लिया।

कांग्रेस नेता सुबोध कांत का PM पर विवादित बयान: पहले हिटलर से की तुलना, फिर देने लगे सफाई

अग्निपथ विवाद में कांग्रेस ने अब जर्मनी के नाजी तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर का जिक्र कर जुबानी जंग को और तेज कर दिया है। राहुल व सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। 

रांची के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने अपने भाषण में कहा कि ये लुटेरों की सरकार देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गई है। मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास भी इन्होंने पार कर लिया। हिटलर ने भी फौज के अंदर एक संस्था बनाई थी, उसका नाम था खाखी। ये सरकार भी उसी राह पर चल रही है। फिर कहा कि जो हिटलर की राह चलेगा, वो हिटलर की मौत मरेगा। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही सहाय ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वे तो नारा लगा रहे थे और यह बहुत पुराना नारा है।

बता दें कि सहाय की टिप्पणी पर बवाल मच गया है। भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना करते हुए सोनिया व राहुल गांधाी पर निशाना साधा है।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को लताड़ा
पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक व असंसदीय टिप्पणी करने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कांग्रेस को लताड़ा है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं की आलोचना या निंदा इसलिए नहीं की, क्योंकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ही उन्हें इस तरह से अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए उकसाया है। 

गांधी परिवार का मौन समर्थन : रमण सिंह
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रमण सिंह ने भी कहा कि सुबोध कांत सहाय की टिप्पणी को गांधी परिवार का मौन समर्थन था।

बयान से कांग्रेस का संबंध नहीं : जयराम रमेश
हालांकि, सहाय के विवादित बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि बयान से कांग्रेस का संबंध नहीं है। सहाय की टिप्पणी को लेकर जब एक न्यूज चैनल ने राकांपा नेता माजिद मेमन से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह हर नेता की टिप्पणियों पर अपनी राय नहीं दे सकते। वह उनकी खुद की राय हो सकती है। 

विवाद के बाद यह सफाई दी
बयान पर विवाद के बाद सुबोधकांत सहाय ने तुरंत अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है तो उन्हीं की नीतियों पर सवाल पूछा जाएगा। हिटलर वाले बयान पर सहाय ने कहा कि वे उसके नक्शे पर चल रहे हैं। उन्होंने जो बात कही वह कहावत है।

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने की थी अभ्रद टिप्पणी
सहाय से पहले महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में नागपुर के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शेख हुसैन के खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी। हुसैन के खिलाफ नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाने में 14 जून को भारतीय दंड विधान की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) और धारा 504 आईपीसी (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...