Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 99

बिपरजॉय चक्रवात कब और कहां लैंडफॉल करेगा? गुजरात में महातूफान से जुड़े 10 बड़े अपडेट

बिपरजॉय चक्रवात आज गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ तटों से टकराने वाला है। महातूफान की ट्रैकिंग में लगे मौसम विभाग ने लोकेशन से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

बिपरजॉय चक्रवात कब और कहां लैंडफॉल करेगा? गुजरात में महातूफान से जुड़े 10 बड़े अपडेट

गुजरात की ओर बढ़ रहा महाचक्रवात 'बिपरजॉय' धीमा पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, साइक्लोन की लोकेशन अभी देवभूमि द्वारका से 190 किलोमीटर दूर पश्चिम-उत्‍तर पश्चिम (WNW) में है। महातूफान बिपरजॉय के आज रात जखौ बंदरगाह के पास से गुजरने की आशंका है। तूफानी रफ्तार से चल रहीं हवाएं आने वाले विकराल संकट की आहट दे रही हैं। समुद्र में कई मीटर ऊंची उठती लहरों के साथ देखने वालों का दिल भी बैठ रहा है। बस यही प्रार्थना हो रही है कि जब चक्रवात बिपरजॉय का गुजरात में लैंडफॉल हो तब तक यह काफी धीमा पड़ चुका है। हालांकि, IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अब भी यह चक्रवात काफी नुकसान करने में सक्षम है। चक्रवात का असर राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, दिल्‍ली समेत नौ राज्यों में दिखेगा। साइक्लोन बिपरजॉय से जुड़ी अपडेटेड जानकारी देखिए।


महज 100 किलोमीटर दूर रह गया है चक्रवात
चक्रवात बिपरजॉय अब गुजरात तट से महज 100 किलोमीटर दूर रह गया है। तूफान के कारण तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। सरकार ने समुद्री इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। द्वारकाधीश मंदिर भी तूफान के कारण बंद कर दिया गया है।


बिपरजॉय चक्रवाती तूफान कहां पर है
मौसम विभाग के अनुसार, बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की ताजा लोकेशन जखौ पोर्ट (गुजरात) के लगभग 80km WSW और देवभूमि द्वारका के 130km WNW में मौजूद था। इसके आज रात तक जखाऊ पोर्ट (गुजरात) के पास से गुजरने की संभावना है। IMD ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए चक्रवात का रेड अलर्ट जारी किया है।


चक्रवात बिपरजॉय कब और कहां लैंडफॉल करेगा?
IMD के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय के लैंडफॉल की प्रक्रिया आज शाम गुजरात के जखौ पोर्ट के पास से शुरू होगी। लैंडफॉल प्रोसेस आधी रात तक चलने की आशंका है। यहां क्लिक करें

जखौ पोर्ट: यहीं होगा लैंडफॉल, मैप में देखिए लोकेशन


चक्रवात बिपरजॉय का असर कहां-कहां दिखेगा
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाके सर्वाधिक प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की आशंका है। पूरे गुजरात में भी तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट है। पड़ोस के राजस्थान और मध्य प्रदेश तक चक्रवात का व्यापक असर रहेगा। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब-हरियाणा, केरल और बिहार तक तूफान के चलते मौसम बदलेगा। समुद्र तट के पास वाले क्षेत्रों में असर ज्यादा रहेगा।


चक्रवात बिपरजॉय: कितनी तबाही लाएगा यह तूफान
NDRF के IG एनएस बुंदेला के अनुसार, 'चक्रवात से कमजोर बिल्डिंग, खंबे, पेड़ आदि प्रभावित होंगे। हम अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगा सकते। एयरलिफ्ट के लिए हमने 15 टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रखा है।'


बचाव अभियान की क्‍या है तैयारी
चक्रवात बिपरजॉय का असर कच्छ में अधिक रहेगा। हमारी टीम सौराष्ट्र, द्वारका, जामनगर, गिर सोमनाथ, पोरबंदर में भी तैनात हैं। हमारी एयरलिफ्ट के लिए भटिंडा, कुंडली और चेन्नई में 5-5 टीम रिजर्व में हैं। तट के 0-5 किमी के दायरे में और बाढ़ आशंका जगह पर रहे लोगों को निकाला है जिनकी संख्या 1 लाख से ऊपर है। - अतुल करवाल, NDRF के DG

चक्रवात बिपरजॉय से पाकिस्‍तान में भी खतरा
भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार को पाकिस्तान में भी दस्‍तक देगा। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने चेतावनी दी कि आंधी और तूफान दोनों आने की संभावना है, जिससे काफी नुकसान हो सकता है।


सिंध के सबसे गरीब शहरों में से एक, केटी बंदर को चक्रवात का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है और आधिकारिक तौर पर इसे पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। थट्टा और सुजावल में कई निचली बस्तियां, जिनमें से अधिकांश को पहले ही खाली कर दिया गया था, वहां बाढ़ देखी गई।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...