Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 121

आज क्या गजब ठंड है भाई! कई जगह 0 से नीचे पारा, दिल्ली-नोएडा में सुबह से धूप गायब

देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगह तो तापमान माइनस में पहुंच गया है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले ये खबर पढ़ लीजिए, हम आपको बताएंगे कि आपके शहर में आज मौसम का क्या हाल है।

आज क्या गजब ठंड है भाई! कई जगह 0 से नीचे पारा, दिल्ली-नोएडा में सुबह से धूप गायब

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों गलाने वाली सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में जहां तापमान 3 डिग्री तक लुढ़क गया है तो वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में पारा माइनस में है। दिल्ली-एनसीआर में जहां रविवार को धूप निकली, वहीं आज सूर्यदेव ने दर्शन तक नहीं दिए। इस बीच राजस्थान के माउंट आबू में तापमान गिरने के कारण बर्फ की परत जम गई है। वहां मैदानों, वाहनों के शीशे पर बर्फ जम गई। आइए बताते हैं देश के अलग-अलग शहरों में आज कितना तापमान है।

दिल्ली में क्या है मौसम का हाल?
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को शीतलहर चली और घने कोहरे के कारण शहर के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर पर पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि 10 ट्रेनें डेढ़ घंटे से साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को एक ‘ठंडा दिन’ दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, एक ‘ठंडा दिन’ तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाए।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सोमवार को घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के बीकानेर में दृश्यता शून्य रही, जबकि अंबाला, हिसार, अमृतसर, पटियाला, गंगानगर, चूरू और बरेली में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर और उससे नीचे पहुंच गई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा।

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान
कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, हालांकि अधिकतर जगह तापमान शून्य से नीचे ही रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिसंबर के अंत तक घाटी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, इस सप्ताह हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन भीषण बारिश होने के कोई आसार नहीं है। न्यूनतम तापमान रविवार रात एक दिन पहले की तुलना में दो से तीन डिग्री अधिक, लेकिन शून्य से नीचे ही दर्ज किया गया। अत्यधिक ठंड के कारण कई क्षेत्रों में पानी की पाइप लाइन में पानी जम गया। डल झील के कुछ हिस्से भी जम गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, शनिवार रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार, पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। काजीगुंड में भी इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकरनाग में तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा छाया रहा। दोनों राज्यों में नारनौल सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 7.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्य की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनत तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में छह डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 3.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...