Breaking News

Thursday, September 26, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 273

द्रौपदी मुर्मू के जय जोहार कहते ही संसद के केंद्रीय कक्ष में स्मृति इरानी का रिएक्शन तो देखिए

देश की 15वीं और पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू ने आज जैसे ही संसद के केंद्रीय कक्ष में जय जोहार कहा वैसे ही पूरा कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी तो बेहद खुश नजर आईं।

द्रौपदी मुर्मू के जय जोहार कहते ही संसद के केंद्रीय कक्ष में स्मृति इरानी का रिएक्शन तो देखिए

सभी को जोहार...। राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू ने एक जुदा अंदाज में सांसदों का अभिवादन किया, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सेंट्रल हॉल गूंज गया। पीएम मोदी, सभी केंद्रीय मंत्री, बीजेपी और विपक्षी सांसद इसमें शरीक हुए। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी तो पूरे जोश और गर्व के साथ तालियां बजाती दिखीं। संसद के सेंट्रल हॉल वैसे तो आजादी के बाद से कई लम्हों का गवाह रहा है, लेकिन सोमवार, 25 जुलाई को एक अलहदा और गर्वीला पल उसकी दीवारों में दर्ज हो गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जैसे ही सभी को जोहार, ये कहते ही संसद का पूरा सेंट्रल हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके इस शब्द को सुनते ही केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मुस्कान के साथ जोर-जोर से ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया। मुर्मू को देश के चीफ जस्टिस एनवी रमन ने शपथ दिलाई। मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले से देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बनी हैं। वह देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।

शपथ के भाषण और जोरदार तालियां
मुर्मू ने शपथ लेने के बाद संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जैसे ही जोहार शब्द कहा, पूरा कक्ष तालियों की गड़गड़ागट से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री इरानी तो काफी खुश दिख रही थीं। दरअसल, महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की घोषणा के बाद ही इरानी ने इसका जोरदार स्वागत किया था। जैसे ही मुर्मू ने जोहार शब्द बोला तो इरानी बेहद खुश दिखीं। दरअसल, जोहार का मतलब नमस्कार होता है। आदिवासी इलाकों में इसका इस्तेमाल होता है।


जोहार से कई संदेश
मुर्मू के जय जोहरा शब्द ने कई संदेश दे दिए हैं। देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनने का गौरव पाने वालीं मुर्मू ने जोहार शब्द से उस तबके को भी जोड़ा जिनसे उनका ताल्लुक है। इरानी की ताली और जोहार कई संदेश दे रहा है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...