भारत ने 24 घंटे में 1.94 लाख नए कोविड मामले, 4,868 ओमाइक्रोन मामले दर्ज किए
पिछले 24 घंटों में 1,94,720 नए मामलों के साथ, भारत में कोरोना का कुल केस अब बढ़कर 3,60,70,510 हो गया है।
बुधवार, 12 जनवरी को, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,94,720 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कल की तुलना में 15.9% अधिक है। अब भारत में कोरोना के कुल केस 3,60,70,510 हो गए है।
नए मामलों में ये 5 राज्य सबसे ऊपर
सबसे अधिक कोरोना मामले दर्ज करने वाले पांच राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में 34,424 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर दिल्ली जहां 21,259 मामले, तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल जहां 21,098 मामले, चौथे स्थान पर तमिलनाडु नें 15,379 मामले और पांचवे स्थान पर कर्नाटक नें 14,473 मामले दर्ज किए हैं।
इन पांच राज्यों में जहां 54.77 फीसदी नए मामले सामने आए हैं, वहीं 17.68% नए मामलों के लिए अकेले महाराष्ट्र जिम्मेदार है।
दिल्ली में कोरोना से सबसे अधिक मौतें
पिछले 24 घंटों में देश में 165 लोगों की मौत हुई है, जिसमें दिल्ली सबसे ऊपर है। दिल्ली में कोरोना से 23 लोगों की जान गई है। इसके बाद महाराष्ट्र में 22 दैनिक मौतें हुईं। जिससे अबतक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,84,378 हो गई है।
भारत में कुल सक्रिय केस 9,55,319 है। वहीं पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,33,873 की वृद्धि हुई है।
भारत में आज 1,805 ठीक होने के साथ ओमाइक्रोन के 4,868 मामले दर्ज किए गए हैं।
देश में अब तक कुल 69.52 करोड़ कोविड टेस्ट हुए हैं
पिछले 24 घंटों में कुल 60,405 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,46,30,536 हो गई। भारत की रिकवरी दर अब 96.01% है। भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल 85,26,240 खुराकें दी हैं, जिससे प्रशासित खुराकों की कुल संख्या 1,53,80,08,200 हो गई है। देश में अब तक कुल 69.52 करोड़ कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।पिछले 24 घंटों में कुल 17,61,900 मामलो का जांच किया गया।