Global Hunger Index: छह पायदान से फिसलकर 107वें स्थान पर पहुंचा भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की स्थिति हमसे…
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत पिछले साल के मुकाबले 6 पायदान नीचे आगया है। पहले भारत 101वें स्थान पर था वहीं इस बार 121 देशों की सुची में भारत का स्थान 107 है।
भारत की स्थिति वैश्विक भूख सूचकांक में और भी निचले स्तर पर आ गयी है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत पिछले साल के मुकाबले 6 पायदान नीचे आगया है। पहले भारत 101वें स्थान पर था वहीं इस बार 121 देशों की सुची में भारत का स्थान 107 है। रिपोर्ट के आने के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हावी हो गया है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत के हालत जॉम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम कांगो, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और यमन से बेहतर है। वहीं पड़ोसी दोशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार की स्थिति हमसे बेहतर है। 121 देशों की सूची में पाकिस्तान 99वें, श्रीलंका 64वें, बांग्लादेश 84वें, नेपाल 81वें व म्यांमार 71वें स्थान पर है।
रिपोर्ट में 15 देश गिनी, मोजाम्बिक, युगांडा, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया के बारे में कहा गया है कि इन देशों की स्थिति के बारे मों कोई जानकारी नहीं दी गयी है। वहीं पांच से कम स्कोर वाले देशों को सामुहिक तौर से 1 से 17 तक स्थान दिया गया है।
वैश्विक भूख सूचकांक की रिपोर्ट आने के बाद के से ही विपक्ष का सरकार पर हमला तेज कर दिया है। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि “भाजपा भारत को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में भाषण देती है, लेकिन 106 देश दिन में दो समय का भोजन उपलब्ध कराने में हमसे बेहतर हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिए बिना नंबर-1 नहीं बना जा सकता”।