Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 332

यूक्रेन का दावा- इस साल के अंत तक जंग हार जाएगा रूस, पुतिन को हटाने के लिए तख्तापलट करने का काम जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन को ब्लड कैंसर है। इसे लेकर मेजर जनरल किरीलो बुडानोव ने कहा- लड़ाई इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद रूस में सत्ता परिवर्तन होगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

यूक्रेन का दावा- इस साल के अंत तक जंग हार जाएगा रूस, पुतिन को हटाने के लिए तख्तापलट करने का काम जारी

रूस-यूक्रेन जंग को 79 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमले अभी भी जारी हैं। इस बीच यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के चीफ ने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का तख्तापलट करने का काम जारी है और इस साल के अंत तक रूस जंग हार जाएगा। मेजर जनरल किरीलो बुडानोव ने कहा कि अगस्त में इस लड़ाई में एक टर्निंग पॉइंट आएगा।

रूस-यूक्रेन जंग के प्रमुख अपडेट्स...
- G7 देश यूक्रेन को 30 अरब यूरो की मदद कर सकते हैं।
- यूक्रेनी कमांडर के मुताबिक, रूस हर दिन यूक्रेन पर 10-14 क्रूज मिसाइल फायर करता है।
- ब्रिटेन ने पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड और पूर्व जिमनास्ट अलीना काबेवा पर पर प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ओचेरेत्नाया पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। पुतिन ने ओचेरेत्नाया से 2014 में तलाक ले लिया था।
- जपोरिजिया में रूसी सैनिकों ने 271 नागरिकों को कैद कर लिया है। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है और गड्ढे खोदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

रूस ने फिनलैंड के लिए बिजली सप्लाई रोकी
फिनलैंड के ट्रांसमिशन सिस्टम ऑपरेटर फिंग्रिड ने शुक्रवार को बताया कि पेंमेट्स में समस्याओं की वजह से रूस ने फिनलैंड को बिजली की सप्लाई रोक दी है। रूसी बिजली कंपनी रॉ नॉर्डिक ने कहा कि उसे 6 मई के बाद से बिजली का भुगतान नहीं मिला है और ऐसा उसके 20 साल के व्यापारिक इतिहास में पहली बार हुआ है।

हालांकि, फिनग्रिड के मुताबिक, फिनलैंड में बिजली की कमी नहीं है। हालिया सालों में हुआ रूसी इंपोर्ट फिनलैंड की कुल खपत का 10% कवर ही करता है। रूस से बिजली के इंपोर्ट की कमी की भरपाई के लिए फिनलैंड स्वीडन से अधिक बिजली आयात करेगा।

यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर बोले- यूक्रेन युद्ध के और लंबे चरण में प्रवेश कर रहा है
यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ओलेक्सी रेजनिकोव ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन अब युद्ध के और लंबे चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने रूस को अपने टारगेट्स पर हमला करने से रोका है और मिलिट्री ऑपरेशन को कम करने के लिए मजबूर किया है।

रेजनिकोव ने कहा- हमें जंग जीतने के लिए सावधानी से योजना बनानी चाहिए, गलतियों से बचना चाहिए, अपनी ताकत को प्रोजेक्ट करना चाहिए, ताकि दुश्मन अंत में हमारे सामने खड़ा न हो सके।

अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी और रूसी डिफेंस मिनिस्टर ने पहली बार बात की
अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने जंग शुरू होने के बाद पहली बार रूसी डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगु से बात की। शुक्रवार को हुई बातचीत के दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में तत्काल सीजफायर का आग्रह किया। साथ ही पेंटागन के साथ कम्युनिकेशन चैनल बरकरार रखने पर जोर दिया। इससे पहले दोनों की बात 18 फरवरी को हुई थी।

तुर्की के राष्ट्रपति ने फिनलैंड-स्वीडन की NATO सदस्यता पर ऐतराज जताया
तुर्की के राष्ट्रपति ने फिनलैंड-स्वीडन की NATO सदस्यता पर ऐतराज जताया है। राष्ट्रपति तैयप ऐर्दोगान ने शुक्रवार को कहा- फिनलैंड और स्वीडन के NATO में शामिल होने पर तुर्की की "सकारात्मक राय" नहीं है। माना जा रहा है कि इस बयान के बाद दोनों देशों के लिए NATO की सदस्यता लेना कठिन हो जाएगा। तुर्की NATO मेंबर देश है।

फिनलैंड और स्वीडन NATO अलायंस में शामिल होने के लिए रविवार को आवेदन करने वाले हैं। एर्दोगन ने दोनों देशों पर आतंकवादी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- स्कैंडिनेवियाई देश आतंकी संगठनों के लिए गेस्टहाउस की तरह हैं।

यूक्रेनी जनरल स्टाफ का दावा- डोनबास में रूसी हमले असफल रहे
यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने कहा है कि पूर्वी डोनबास में रूसी हमले असफल रहे हैं। विशेष तौर पर, रूसी सेना ने डोनेट्स्क में ओलेक्सांड्रिव्का और बोहोरोडीचने के साथ-साथ लुहान्स्क में जोलोट और कोमीशुवाखा पर हमले का असफल प्रयास किया है।

जनरल स्टाफ के मुताबिक, रूसी सैनिक खार्किव से भी दूर हट गए यूनिट्स के साथ खुद को इजियम शहर के पास घिरने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। रूस ने सुमी में रिहायशी इमारतों पर हमले जारी रखे हैं।

रूस के खिलाफ 10 लाख लोगों की भर्ती करेगा यूक्रेन
यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ओलेक्सी रेजनिकोव ने शुक्रवार को कहा कि देश में नई भर्तियों के लिए डिफेंस सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम दुश्मन का सामना करने के लिए 10 लाख लोगों को भर्ती करने पर ध्यान दे रहे हैं। रेजनिकोव के मुतािबक, 1,500 यूक्रेनी सैनिक पहले से ही ट्रेनिंग ले रहे हैं। वे पश्चिमी हथियारों में महारत हासिल करने के बाद इंस्ट्रक्टर के तौर पर नियुक्त होंगे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...