Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 529

जेलेंस्की ने खत लिखकर रूस को बताई युद्ध खत्म करने की शर्त, भड़के पुतिन ने कहा- यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा

UN के मुताबिक, अब तक 38 लाख यूक्रेनियन देश छोड़ चुके हैं। UN का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में 1,119 नागरिक मारे गए हैं।

जेलेंस्की ने खत लिखकर रूस को बताई युद्ध खत्म करने की शर्त, भड़के पुतिन ने कहा- यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग 34वें दिन भी जारी है। दूसरी तरफ इस संकट का डिप्लोमैटिक समाधान भी तलाशा जा रहा है। इसी के मद्देनजर रूस के अरबपति और चेल्सी फुटबाल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच यूक्रेन के राष्ट्रपति का खत लेकर पुतिन के पास पहुंचे थे। इस खत में जेलेंस्की ने उन शर्तों के बारे में बताया था, जिससे युद्ध रोका जा सकता है।

इस पर भड़कते हुए पुतिन ने कहा कि मैं यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा। इससे इतर सीजफायर के लिए दोनों देशों का डेलिगेशन की तुर्की में बैठक कर रहा है। हालांकि अमेरिका का कहना है कि पुतिन सुलह के मूड में नहीं हैं।

अन्य अपडेट्स-

- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि विरोधी देशों के नागरिकों को रूस का वीजा मिलना मुश्किल होगा।
- यूक्रेन को ब्र‍िटेन स्टार स्ट्रीक सिस्टम देगा। रूस ने परमाणु हमले की धमकियां दी हैं, जिसके बाद ब्रिटेन ने ये फैसला किया है।
- यूक्रेन के सबसे बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइर पर साइबर अटैक हुआ है।
- मंगलवार को शांति वार्ता से पहले राष्ट्रपति जेलेंसकी ने कहा कि यूक्रेन न्यूट्रल देश बनने को तैयार है।
- फियरलैस जर्नलिज्म के लिए नोबेल अवॉर्ड पाने वाले रूसी समाचार पत्र नोवाया गज़ेटा ने अपना पब्लिकेशन बंद कर दिया है।
- अमेरिका ने जर्मनी में 6 नेवी इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर जेट और 240 सैनिक तैनात किए हैं।
- रूस के हमले का समर्थन करने का प्रतीक 'Z' अक्षर प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों पर जर्मनी में मुकदमा चलाया जा सकता है।
- जानकारी के अनुसार, रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते कई रूसी लोग तुर्की और दुबई की प्रॉपर्टीज में इनवेस्ट कर रहे हैं।

यूक्रेन में हुए नुकसान पर एक नजर

- यूक्रेन के रिव्ने क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि रॉकेट हमले से एक तेल डिपो प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में रूसी मिसाइलों ने 6 तेल डिपो को तबाह कर दिया है।
- कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा- यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, जंग में लगभग 82 बहुमंजिला इमारतें तबाह हो गई हैं।
- यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में लगभग 1,200 अपार्टमेंट रूसी गोलाबारी से तबाह हो गए हैं। वहीं, 1,177 बहुमंजिला इमारतों, 53 किंडरगार्टन, 69 स्कूलों और 15 अस्पतालों को रूसी सेना ने बर्बाद कर दिया।
- खारकीव के 30 फीसदी से अधिक नागरिक युद्ध के चलते शहर छोड़कर जा चुके हैं।
- यूक्रेन में अब तक 78 हजार करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया है। राजधानी कीव, लीव समेत कई शहरों के रिहायशी इलाके पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।

आज इस्तांबुल में बातचीत करेंगे दोनों देश

रूस-यूक्रेन के बीच अब तक 28 फरवरी, 1 मार्च और 7 मार्च को शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। इसलिए दोनों देशों के नेताओं की मंगलवार को एक बार फिर तुर्की के शहर इस्तांबुल में बैठक होने वाली है। इस दौरान जंग को रोकने को लेकर दोनों देश के नेता बात कर सकते हैं।

ब्रिटेन ने रूस को दिया ऑफर

ब्रिटेन की तरफ से रूस को एक ऑफर दिया गया है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि अगर रूस जंग को खत्म करता है और यूक्रेन से अपनी सेना को वापस बुलाता है तो ब्रिटेन रूस और उसकी कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटा देगा।

30 यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के 64 किलोमीटर लंबे काफिले को तबाह किया

यूक्रेन फोर्सेज की एक स्पेशल यूनिट ने दावा किया कि उसने कीव की तरफ जा रही रूसी सेना के एक 64 किलोमीटर के काफिले को तबाह कर दिया है। द गार्जियन की खबर के मुताबिक यूक्रेन के 30 सैनिकों के एक विशेष यूनिट ने ड्रोन की मदद से रूसी सैनिकों के एक लंबे काफिले पर एक के बाद एक कई हमले किए।​​​​​​

G-7 के देश रूबल देकर नहीं खरीदेंगे रूस से गैस

G7 ने रूसी गैस के लिए रूबल भुगतान की पुतिन की मांग को खारिज कर दिया है। जर्मनी के ऊर्जा मंत्री रॉबर्ट हेबेक ने कहा- G7 के सभी ऊर्जा मंत्री इस बात से पूरी तरह सहमत है कि रूस से ऊर्जा संसाधन के आयात के लिए रूबल में भुगतान करना मौजूदा अनुबंधों का एकतरफा और स्पष्ट उल्लंघन होगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...