Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / खेल /

  • 0
  • 315

IPL Auction 2022: आईपीएल ऑक्शन के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी इशान किशन, 15.25 करोड़ में उन्हें मुंबई खरीदा

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। किशन को लेकर मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स ने बिड वॉर किया।

IPL Auction 2022: आईपीएल ऑक्शन के अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी इशान किशन, 15.25 करोड़ में उन्हें मुंबई खरीदा

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। किशन को लेकर मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स ने बिड वॉर किया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदने में कामयाब रही।


मुंबई इंडियंस ने अपने इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर ऑक्शन में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। ईशान किशन मुंबई के लिए लगातार शानदार खेल दिखा रहे थे। किशन के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक लंबी बिड वॉर चली जिसे अंत में मुंबई इंडियंस ने 15.25 रुपए खर्च कर खत्म किया। किशन के लिए मुंबई के अलावा हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स ने बिडिंग की थी।


विकेटकपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंजर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाए। युवराज सिंह को साल 2015 के सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस ऑक्शन में किशन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर पर 12.25 करोड़ रुपए खर्च किए थे। ईशान किशन अब इस डील के बाद इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।


विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय टीम में भी अपनी जगह बनाई। ईशान किशन ने इस लीग में अभी तक 61 मुकाबले खेले हैं, और उन्होंने 136 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ 1452 रन बनाए हैं। किशन को इससे पहले मुंबई ने 6.20 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, किशन को इस ऑक्शन में 146% का ग्रोथ मिला है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...