गणतंत्र दिवस के मौके पर 15 हजार फीट ऊंची लद्दाक की बर्फीली पहाड़ियों पर और -30 डिग्री की तापमान में हमारे देश के आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा लहराया।
आज पूरा भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच पूरे उत्तर भारत में ठंड अपना कहर बरपा रही है लेकिन ये ठंड हमारे देश के जवानों का हौसला नही तोड़ सकती है। हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं क्योंकि, लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर इंडो-तिबतन बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी) -40 डिग्री में भी मुस्तैद है और उन्होंने 15 हजार फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री तापमान में लद्दाख में तिरंगा लहराया और 'भारत माता की जय' की नारे भी लगाए।
असिस्टेंट कमांडेंट अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश लाल और नीला सिंह की टीम को पीएमजी पुरस्कार प्रदान किया गया। इन्होंने 2018 में छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में नक्सलियों के हमले को रोका था। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियारों को बरामद किया था। वहीं डिप्टी इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, डीआईजी रमाकांत शर्मा और जीसी उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...