Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 206

पुंछ में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए लिखा कि पुंछ के साब्जियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

पुंछ में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने जताया दुख

जिला पुंछ में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में करीब 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज जिला पुंछ अस्पताल में चल रहा है। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे सब्जियां इलाके में आज सुबह एक बस खाई में लुढ़क गई। हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया गया। बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि छह गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। करीब 23 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए लिखा कि पुंछ के साब्जियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जब पुंछ सड़क हादसे की जानकारी मिली तो उन्होंने भी हाइसे में जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पुंछ में हुए हादसे में लोगों की मौत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये जबकि घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की।

वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर अपना गहरा दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को राहत राशि के तौर पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने पुंछ के साब्जियां में हुई इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए अन्य यात्रियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। अपने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मैं पुंछ के साब्जियां में घटित सड़क दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। इसी के साथ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

पुलिस ने बताया कि पुंछ के साब्जियां इलाके से गुजर रही बस जब एक तीखे मोड़ पर पहुंची तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा खाई में लुढ़क गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना, पुलिस व बचाव दल के कर्मी वहां पहुंच गए। खाई में उतरने के बाद उन्होंने घायलों को बस से निकाला और मुख्य सड़क से एम्बुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि 12 लोगों की अब तक मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं दो युवा भी शामिल हैं। अभी भी 23 लोग घायल हैं जिनमें आठ लोगों की हालत गंभी बताई जा रही है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...