झांसी: बांध में तैरता मिला तीन युवतियों का शव, पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश !
झांसी मऊरानीपुर तहसील के सपरार बांध में तीन युवतियों के शव मिलने से दहशत मच गई है।
झांसी मऊरानीपुर तहसील के सपरार बांध में तीन युवतियों के शव मिलने से दहशत मच गई हैं। घटना की जानकारी सिंचाई विभाग के द्वारा दी गई कि बांध में एक लड़की का शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को बाहर निकाला। पुलिस शव को लेकर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंची ही थी कि तभी फिर से सुचना दी गई कि दो और लड़कियों के शव तैर रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लड़कियों के शव बाहर निकाले। अभी तक किसी भी लड़की की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। तीनों लड़कियों की उम्र लगभग 17-18 साल से 25 साल के बीच ही होगी। पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई शरू कर दी हैं। पुलिस लगातार लड़कियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही हैं। इन तीनों शवों के मिलने से एरिया में हड़कंप मच गया हैं। लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि ये कौन हैं और इनकी मौत का क्या कारण हैं।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी राजेश एस ने बताया कि शवों कि शिनाख्त के लिए आसपास की जिलों में सूचना दी गयी हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश के भी कुछ जिलों को सूचित किया गया हैं। बतादें कि पिछले महीने गणेश विसर्जन के दौरान भी कई हादसे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश भर में करीब 15 लोगों ने उस दौरान जान गंवाई थी।