Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 222

यूपी पुलिस भर्ती 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में भरे जाएंगे अब 52 हजार पद, होगी इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में अब 52699 सिपाही पदों पर भर्ती जाएगी। इनमें 41811 पद सिपाही नागरिक पुलिस 8540 पद सिपाही पीएसी 1007 फायरमैन और 1341 सिपाही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल होंगे।

यूपी पुलिस भर्ती 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में भरे जाएंगे अब 52 हजार पद, होगी इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

भले ही उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 37 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है लेकिन इस भर्ती की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में सिपाही रैंक के अब 52 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जाएगी। यूपी सरकार द्वारा साझा किए गए एक आधिकारिक अपडेट के मुताबिक बोर्ड द्वारा अब 52299 पदों को भरा जाएगा। इनमें 41811 पद सिपाही नागरिक पुलिस, 8540 पद सिपाही पीएसी, 1007 फायरमैन और 1341 सिपाही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल होंगे। बता दें यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में 37 हजार सिपाही पदों पर भर्ती होनी थी।

कब जारी होगी यूपी पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती की अधिसूचना?
उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार से अधिक सिपाही पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली चयन प्रक्रिया और अन्य कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा टेंडर 15 जुलाई 2023 तक जारी किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से एजेंसी के चयन के बाद भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ, इस भर्ती के जुलाई 2024 तक पूरा कर लिए जाने की सभावना है।
बता दें कि इससे पहले भी UPPRPB द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन सिर्फ एक एजेंसी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) से आवेदन मिलने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों की अत्यधिक बड़ी संख्या (25 लाख से अधिक संभावित) के साथ-साथ नकल माफिया और सॉल्वर गैंग के डर से टीसीएस ने भी आवेदन वापस ले लिया था। हालांकि, इस बार दो एजेंसियों ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए टेंडर लेने में रूचि दिखाई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...