Breaking News

Friday, October 4, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 160

यूपी 2022 चुनाव: जेपी नड्डा का सपा पर हमला, बोले - पहले केवल राजनीति हुई, योगी सरकार ने किया काम

सोमवार को जनविश्वास यात्रा के समापन समारोह में जेपी नड्डा नें सपा, बसपा और कांग्रेस का बारी-बारी से नाम लेकर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा, "पहले नेताओं के खाते में जाते थे पैसे, अब लोगो के खतों में जाता है।"

यूपी 2022 चुनाव: जेपी नड्डा का सपा पर हमला, बोले - पहले केवल राजनीति हुई, योगी सरकार ने किया काम

यूपी 2022 चुनाव: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जगत प्रकाश नड्डा ने बलिया से पहुंची जनविश्वास यात्रा के समापन समारोह में सपा, बसपा और कांग्रेस का बारी-बारी से नाम लेकर जमकर हमले किए।


अखिलेश आतंकियों के हिमायती - जेपी नड्डा


जेपी नड्डा ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "अखिलेश आतंकियों के हिमायती हैं, उन्होंने जिन पंद्रह आतंकियों पर से केस वापस लेने की पैरवी की थी, उनमें से चार को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई, बाकी को आजीवन कारावास की सजा हुई। अखिलेश लोगों को धर्म-जाति के नाम पर बांटने की राजनीति करते हैं। नहीं तो देश को बांटने वाले जिन्ना का नाम लेने की क्या जरूरत थी। सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं तो अखिलेश ने आतंकियों को छोड़ने की पैरवी की। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। मोदी और योगी सत्ता से चिपकने नहीं देश और प्रदेश का विकास करने आए हैं।"


शहर के एपीएन पीजी कॉलेज के मैदान में बस्ती की धरती से महर्षि वश्ष्ठि, कबीर और वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संवाद स्थापित करते हुए अपनी बात शुरू की। आए लोगों से पूछा कि, "क्या अखिलेश और मायावती में जन विश्वास यात्रा निकालने की हिम्मत है? नहीं है। यह ताकत भाजपा में ही है, जो कहते हैं वह करते हैं। जो कहेंगे वह करेंगे। हमने लोगों को जोड़ा है, उन्होंने तोड़ा है। जिन्होंने हमारा समर्थन नहीं किया हमने उन्हें आयुष्मान की ठंडक दी। उन्होंने धर्म पर बांटा।"


अखिलेश ने केवल झूठे वायदे किए - जेपी नड्डा


उन्होंने आगे कहा कि, "आज भी अखिलेश के लोग धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। अखिलेश ने केवल परिवार का स्वार्थ सिद्ध किया और झूठे वायदे किए। उनका तंत्र गुंडाराज और माफियाराज की है। अखिलेश ने प्रदेश को क्या दिया, उनका अतीत याद करना होगा। योगी के आने के बाद जो वोट बैंक की राजनीति करते थे, उनकी हालत खराब कर हो गई। विकासवाद, वंशवाद, तुष्टीकरण सब के सब धराशायी हो गए। अब सबका साथ सबका विकास चल रहा है।"


पहले नेताओं के खाते में जाते थे पैसे, अब लोगो के खतों में जाता है


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, उनके पास कुशासन है हमारे पास सुशासन है। अकेली भाजपा ही जिसके पास नेता हैं, नीति और नीयत है, कार्यकर्ता हैं। और किसी पार्टी के पास नहीं हैं। उनके पास कोई नेता नहीं है। बनेगा तो उनका युवराज बनेगा। यही परिवारवाद है। उनके साथ वह लोग हैं जो माफियाराज चाहते हैं, थाने और क्षेत्र बांटते हैं। मोदी के समय में पैसा सीधे खाते में जाता है। अखिलेश के जमाने में पैसा उनके खाने में जाता था। यह परिवर्तन है।

उन्होंने कहा कहा कि अखिलेश कहते हैं तीन सौ यूनिट बिजली देंगे, यह वह कहते हैं जो प्रदेश को बिजली ही नहीं दे सके। मोदी ने देश के 18 हजार गांवों में एक हजार दिन में बिजली पहुंचाई। उत्तर प्रदेश में अस्सी लाख घरों में योगी सरकार ने बिजली पहुंचाई। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती कह कर नारी सशक्तिकरण की बात करने वालों को सत्तर सालों में महिलाओं की याद नहीं आई। 11 करोड़ घरों की महिलाएं खुले में शौच जाती थीं, तब उन्हें शर्म नहीं आई।


प्रदेश में पहले केवल राजनीति हुई, काम योगी सरकार ने किया - जेपी नड्डा


मोदी सरकार ने इन घरों को इज्जत घर देकर सुरक्षित किया। प्रदेश में एक करोड़ 95 लाख इज्जत घर योगी सरकार ने बनवाए। जेपी नड्डा ने भरोसा की परिभाषा बताते हुए कहा कि 'भ' से भत्ता, 'अ' से आवास, 'र' से राशन और 'स' से सुरक्षा है। कहा प्रदेश में किसानों के नाम केवल राजनीति हुई काम योगी सरकार ने किया।


जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर लगाये आरोप


कहा कि मायावती ने 21 मिले कौड़ियों के भाव बेच दी। अखिलेश के समय 11 बंद हो गईं। योगी के सरकार तीन मिले चलीं और 54 डिस्टीलरी चल रही हैं। सबसे ज्यादा गन्ने की खेती प्रदेश में हो रही है। सपा के पांच साल में सात सौ दंगे हुए। पलायन हुआ। मां-बेटियां घरों से निकल नहीं सकती थी। आज रात के बारह बजे भी घर से बाहर निकल सकती हैं। हम कुर्सी से चिपकने नहीं उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने आए हैं। मोदी के आशीर्वाद और योगी की तपस्या से यह सच हो रहा है। काशी में मोदी ने भव्य मंदिर निर्माण किया। जबकि अखिलेश 25 सितंबर 2017 को संतों पर लाठी चलवाई थी।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में वादा किया था कि न गुंडाराज, न माफियाराज। उसे पूरा किया। आज बारह बजे रात में बेटी अपनी मां के साथ सुरक्षित घर पहुंच सकती है। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला पहनाकर व गदा प्रदान कर स्वागत किया। सभा का संचालन जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने किया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...