Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 169

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन के एअरपोर्ट पर फसी कनौज की 'नम्रता', पोती का नाम रटते-रटते दादू छोड़ गए दुनिया

नम्रता यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट में 20 घंटे से फंसी है। उसे जिस फ्लाइट से लौटना था, रूसी मिसाइलों ने उसका रास्ता रोक दिया। उड़ानें निरस्त हो गईं। इधर उसके बाबा राम स्वरूप पौत्री को बेसाख्ता याद करते शांत हो गए।

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन के एअरपोर्ट पर फसी कनौज की 'नम्रता', पोती का नाम रटते-रटते दादू छोड़ गए दुनिया

नम्रता यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट में 20 घंटे से फंसी है। उसे जिस फ्लाइट से लौटना था, रूसी मिसाइलों ने उसका रास्ता रोक दिया। उड़ानें निरस्त हो गईं। इधर उसके बाबा राम स्वरूप पौत्री को बेसाख्ता याद कर रहे थे। अचानक सीने में दर्द उठा। अस्पताल लाए गए तो पता चला हार्ट अटैक है। कुछ घंटे सांसों ने साथ दिया फिर होठ फड़फड़ा कर शांत हो गए। उनके आखिरी लफ्ज थे... नम्रता...नम्रता। घर वालों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी ने नम्रता को नहीं बताया है कि दादू दुनिया को अलविदा कह गए।


विपदा का शिकार यह परिवार छिबरामऊ क्षेत्र का है। कन्नौज कस्बा सिकंदरपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल के फार्मासिस्ट और कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक सविता की बेटी नम्रता यूक्रेन की टर्नोपिल नेशनल मेडिकल यूनीवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही है। अशोक ने बताया- कल ही बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह भारत आने के लिए कीव में फ्लाइट का इंतजार कर रही है। उसके बाद से बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इधर पिता रामस्वरूप उसे कई दिन से बहुत याद कर रहे थे। उनकी तबीयत कुछ खराब थी। कहते थे- नम्रता को बुलाओ। उसे देख लूं।


मंगलवार रात अचानक उनकी सांस फूली और सीने में दर्द होने लगा। उन्हें अस्पताल ले गए तो बताया हार्ट अटैक है। कार्डियोलॉजी सेंटर ले आए। इलाज होने लगा। यहां बेहोशी में भी वह बिटिया को याद कर रहे थे। बुधवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।


बेटी को बताने की नहीं पड़ रही हिम्मत

अशोक ने कहा की, "हमारी हिम्मत नहीं कि हम बिटिया को बताएं-उसे दादू उसे याद करते हुए दुनिया से चले गए। मौत के बाद भी उनकी आंखें मानो उसका इंतजार कर रही थीं। गुरुवार को पिता का अंतिम संस्कार किया है। बेटी का फोन डिस्चार्ज हो गया या वह किसी मुसीबत में है, हमें नहीं पता। हम सरकार से इल्तिजा करते हैं कि बेटी को सकुशल भारत लाने की व्यवस्था करे।"

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...