Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 294

Congress: कन्‍हैया कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ। कहा- कांग्रेस नहीं बची, तो देश नहीं बचेगा।

कन्‍हैया कुमार: इस देश में कुछ लोग वो सिर्फ लोग नहीं है वो एक सोच हैं। वो इस देश की सत्ता पर न सिर्फ काबिज हुए हैं। इस देश की चिंतन परंपरा, संस्कृति, इसका मूल्य, इसका इतिहास, इसका वर्तमान और इसका भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Congress: कन्‍हैया कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ। कहा- कांग्रेस नहीं बची, तो देश नहीं बचेगा।

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कन्‍हैया कुमार के साथ गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी भी थे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने खुद दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। जिग्नेश मेवाणी ने इस दौरान वैचारिक तौर पर कांग्रेस से जुड़ने की बात कही है। इससे पहले दिल्ली में शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेता एकजुटता दर्शाते हुए एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

मीडिया से मुखातिक होते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी इसलिए ज्वाइन कर रहा हूं क्योंकि मुझे ये महसूस होता है कि इस देश में कुछ लोग वो सिर्फ लोग नहीं है वो एक सोच हैं। वो इस देश की सत्ता पर न सिर्फ काबिज हुए हैं। इस देश की चिंतन परंपरा, संस्कृति, इसका मूल्य, इसका इतिहास, इसका वर्तमान और इसका भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने ये चुनाव किया है कि हम इस देश की सबसे पुरानी पार्टी, सबसे लोकतांत्रिक पार्टी में इसलिए शामिल होना चाहते हैं कि हमको लगता है और इस देश के लाखों लोगों को लगने लगा है कि अगर कांग्रेस नहीं बचा तो ये देश नहीं बचेगा।”

कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि "देश 1947 से पहले वाली स्थिति में चला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वो पार्टी है जो महात्मा गांधी की विरासत को लेकर आगे चलेगी। लोकसभा में 545 सीटें हैं, इसमें दो सौ सीटें लगभग ऐसी हैं जहां बीजेपी के सामने कांग्रेस के अलावे कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस पार्टी एक बड़ी जहाज है, अगर ये पार्टी बचेगी तो इस देश के लाखों करोड़ों नौजवानों की अकाक्षाएं बचेंगी। भगत सिंह के सपनों का भारत बचेगा और बाबा साहेब की समानता की भारत का निर्माण संभव हो पाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का भी धन्यवाद किया।


Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...