Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 144

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण बने उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष

भारतीय कुश्ती संघ व वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने बैठक में करण के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सर्व सम्मति से स्वागत किया गया। इस दौरान कई अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए। एकल नामांकन होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष पद पर करन भूषण सिंह महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह निर्वाचित घोषित हुए।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण बने उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का चुनाव सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की निगरानी में रविवार को नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह  को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय कुश्ती संघ व वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने बैठक में करण के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सर्व सम्मति से स्वागत किया गया। इस दौरान कई अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए।

एकल नामांकन होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष पद पर करन भूषण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप सिंह व आनंद देव उपाध्याय निर्वाचित घोषित हुए।

ज्वाइंट सेक्रेटरी के दो पदों पर चंद्र विजय सिंह व छतर सिंह, कोषाध्यक्ष पर अखंडवीर सिंह निर्वाचित हुए। इस दौरान ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से परमेन्द्र सिंह व भारतीय कुश्ती संघ से नामित एसपी देशवाल बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...