देखिए कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ताजपोशी की कैसे चल रही तैयारी
शनिवार, 20 मई को सिद्धारमैया एक बार फिर सीएम की शपथ लेंगे।
सिद्धारमैया शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सिद्धारमैया राज्य के 30वें मुख्यमंत्री होंगे। वे दूसरी बार सीएम की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं। इससे पहले वे 2013 से 2018 तक भी सीएम रहे। सिद्धारमैया के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया-डीके के साथ 25-26 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें डीके और सिद्धारमैया दोनों खेमे के वफादार विधायक होंगे। उधर, कांग्रेस सिद्धारमैया के शपथ समारोह को विपक्षी एकता का मंच बनाने की तैयारियों में जुट गई है।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद से शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है। शनिवार, 20 मई को सिद्धारमैया एक बार फिर सीएम की शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। समारोह के लिए गैर-बीजेपी दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया। माना जा रहा है कि इस समारोह में विपक्षी एकता की झलक देखने को मिल सकती है।
राज्य की ओर से साझा की गई जानकरी के मुताबिक, Z+ सुरक्षा श्रेणी के 11 VIP नेताओं के समारोह में भाग लेने की उम्मीद है। सूची में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है।
समारोह में भाग लेने वाले नेताओं की सूची
- ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
- नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री
- तेजस्वी यादव, बिहार के डिप्टी सीएम
- हेमंत सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री
- एमके स्टालिन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
- एन रंगास्वामी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री
- अशोक गहलोत, राजस्थान के मुख्यमंत्री
- भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
- सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
वर्तमान में तैयार की गई सूची के अलावा, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अन्य गैर-बीजेपी नेताओं को भी निमंत्रण दिया है। इस सूची में इन नेताओं के नाम शामिल हैं:
- पिनाराई विजयन, केरल के मुख्यमंत्री
- के चंद्रशेखर राव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री
- अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री
- शरद पवार, अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
- अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
- उमर अब्दुल्ला, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस