Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 296

मिस इंडिया बनते ही सिनी शेट्टी के बारे में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये सवाल

देश को अपनी इस साल की मिस इंडिया मिल गई है। कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम कर लिया है। 3 जुलाई को ये इवेंट मुंबई में आयोजित हुआ था, जहां सिनी के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा।

मिस इंडिया बनते ही सिनी शेट्टी के बारे में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये सवाल

भारत को अपनी इस साल की ब्यूटी क्वीन मिल गई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) के सिर पर मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India World 2022) का ताज पहनाया गया है। इस इवेंट में सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर यह खिताब अपने किया है, जिसके बाद से लोगों के बीच उन्हें लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न क्योंकि मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब सिनी मिस वर्ल्ड के मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

यही एक वजह भी है कि लोग सिनी के बारे में हर कोई छोटी से छोटी बात जानने को काफी बेताब है। हमने देखा कि लोगों ने उनके बारे में क्या-क्या सर्च किया है। यूं तो सिनी के बारे में ऐसी बहुत सी चीजें थीं, जो गूगल पर काफी सर्च की गई लेकिन उनमें से चार सवाल ऐसे थे, जिन्होंने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

सबसे पहले जान लें कौन हैं सिनी शेट्टी
मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में अपनी खूबसूरती-आकर्षण, धीरज और हाजिरजवाबी से जजेस का दिल जीत चुकीं सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका जन्म मुंबई में हुआ था। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री हासिल की है।

सिनी अभी चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांस करने का बहुत शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। वह प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी जर्नी को देखते ही उन्होंने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। आपको बता दें कि सिनी मिस इंडिया बनने से पहले कई ऐड्स में भी नजर चुकी हैं।

तो ये था पहला सवाल
अब सिनी के बारे में सर्च किए गए सवालों पर एक नजर डाले तो, उनके बारे में गूगल पर पहला सवाल जो खोजा गया, वह उनकी ऐज के बारे में था। जी हां, गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक मिस इंडिया बनने के बाद लोगों ने सबसे पहले इनकी उम्र के बारे में जानना चाहा। उन्होंने ये खोजा कि इस साल की विनर की सही उम्र क्या है? वैसे आपको बता दें कि सिनी शेट्टी अभी फिलहाल 21 साल की हैं।

दूसरा सवाल सबके बारे में किया जाता है सर्च
सिनी के बारे में जो दूसरी चीज सर्च हुई, वो इस हसीना की हाइट थी, जिसे जानने के लिए ज्यादातर लोग बेताब दिखे। खैर, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। आमतौर पर जब कोई हसीना ब्यूटी पैजन्ट से जुड़ा कोई खिताब अपने नाम करती है, तो लोग उसकी सही उम्र-हाइट कितनी है, उसके फेस का कलर कैसा है? और वह कितनी पढ़ी लिखी है, इस बारे में सर्च करते ही हैं। ऐसे में इस सवाल का जवाब यह है कि सिनी 5 फीट 9 इंच लंबी हैं।

ये था तीसरा सवाल
वहीं अब बात करें सिनी से जुड़े तीसरे सवाल की, तो लोगों ने उनके सोशल मीडिया हैंडल और परिवार के लोगों को जानने में दिलचस्पी दिखाई। लोग इस बात को जानना चाहते हैं कि सिनी के परिवार में कितने लोग हैं। ऐसे में आपको बता दें कि मां-बाप के अलावा सिनी का एक भाई भी है। अभी वह अविवाहित हैं।

चौथे जल्द बनेगा ट्रेंड में
सिनी से जुड़े तीन सवाल ऐसे थे, जो यकीनन उनके मिस इंडिया बनने के बाद सर्च किए ही जाने थे। वहीं जब हमारी नजर उनसे जुड़े चौथे सवाल पर पड़ी, तो हमने पाया कि लोगों ने उनकी बिकिनी फोटोज पर भी अपना ध्यान दिया था। वैसे आपको बता दें कि सिनी काफी ब्यूटीफुल हैं। आने वाले समय में वह अपने किलर लुक्स बॉलीवुड हसीनाओं को मात दे सकती हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...