Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 280

आजमगढ़: लोकसभा उपचुनाव को लेकर निरहुआ का सपा पर तंज, बोले - अखलेश हुए फरार निरहुआ डटल रहे

आजमगढ़ संसदीय सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ नें दावेदारी पेश करते हुए अपनी सक्रियता को लेकर एक गाना गाया है। इस गाने के माध्यम से अखिलेश यादव पर प्रहार भी किया है।

आजमगढ़: लोकसभा उपचुनाव को लेकर निरहुआ का सपा पर तंज, बोले - अखलेश हुए फरार निरहुआ डटल रहे

आजमगढ़ संसदीय सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि निरहुआ लगातार जिले का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिनेश लाल यादव को सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव के सामने मैदान में उतारा था।

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस साथ थे और उस चुनाव में अखिलेश यादव चुनाव जीत गए थे। मगर, भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 36,16,704 मत हासिल किए थे। अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर लोकसभा उपचुनाव होना है। ऐसे में भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव टिकट की मजबूत दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं।

निरहुआ डटल रहे अखिलेश फरार हुए

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद और जिले में अपनी सक्रियता को लेकर एक गाना गाया है। इस गाने के माध्यम से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर प्रहार भी किया है। निरहुआ ने गाने के माध्यम से कहा कि आजमगढ़ से प्यार कभो न घटल रहे, अखिलेश हुए फरार निरहुआ डटल रहे, आजमगढ़ से ध्यान कभो न हटल रहे। इस गाने के माध्यम से भोजपुरी सुपर स्टार जिले की जनता को कनेक्ट करते दिख रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि जिले की जनता की समस्याओं को लेकर हम लोग हमेशा साथ खड़े रहे।

धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है लोगो में 

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि लगातार धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। अब लोग जाति-धर्म से ऊपर हटकर सोच रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा मजबूती के साथ सत्ता में आई है। निरहुआ का कहना है कि जनता को पता है कि हमें अपने लिए वोट करना है, जिससे जिले में योजनाएं आएंगी। लोकसभा के उपचुनाव में आजमगढ़ जिले में भी विकास मुद्दा होगा। हमारी पार्टी और हमारे लिए उपचुनाव बहुत आसान है। हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ने के लिए तैयार बैठा है। 

आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता था

भोजपुरी सुपर स्टार का कहना है कि पहले आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता था, पर यह गढ़ धीरे-धीरे टूट रहा है। जिले में लगातार भाजपा का प्रदर्शन अच्छा हो रहा है। चुनाव भले नही जीते पर वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। इस गढ़ को हम लोगों ने तोड़ना शुरू कर दिया है और आने वाले समय में यह भाजपा का गढ़ बनेगा। पहले जो लोग सपा के साथ थे आज भाजपा में आ रहे हैं।

गाना जीतने की गारंटी थी

2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व भी भोजपुरी सुपर स्टार ने एक गाना गाया था। इस गाने के बारे में दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि यह गाना जीतने की गारंटी थी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट के समय गरीबों और किसानों के लिए जो काम किया, उस पर भरोसा था। इसलिए गाया कि चाहे जितना जोर लगा लो, चाहे जितना शोर मचा लो, आएंगे तो योगी ही आएंगे तो योगी ही।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...