लखनऊ: नाइट क्लब में लड़की से छेड़खानी के मामले हुआ विवाद , नशे में धुत लड़को ने किया बवाल
लखनऊ की समिट बिल्डिंग में शुक्रवार रात फिर बवाल हुआ। रात करीब एक बजे यहां के बूम बॉक्स बार में लड़के-लड़कियां नशे में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया।
लखनऊ की समिट बिल्डिंग में शुक्रवार रात फिर बवाल हुआ। रात करीब एक बजे यहां के बूम बॉक्स बार में लड़के-लड़कियां नशे में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। लोगों के मुताबिक, समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रात एक बजे शराब परोसी जा रही थी। करीब 150 से ज्यादा लड़कों की भीड़ डीजे पर डांस कर रही थी। किसी लड़के ने एक लड़की को छेड़ दिया। लड़की और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष विवाद करने लगा। देखते-देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट होते ही वहां भगदड़ मच गई।
पुलिस के आने से पहले ही सब वहा से भागे
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि पुलिस पहुंची तो बार बंद हो चुका था। सभी लोग भाग गए थे बार संचालक से भी पूछताछ हो गयी है
समिट बिल्डिंग इससे पहले भी विवादों में रही है
समिट बिल्डिंग इससे पहले भी विवादों में रही है। 16 अप्रैल की रात भी यहां एक बार के अंदर मारपीट हुई थी। नशे में धुत बार के बाउंसर ने अपने ही मैनेजर को पेन से गोद डाला था। करीब डेढ़ महीने पहले एक बार में डांस करने को लेकर समिट बिल्डिंग में चाकूबाजी हुई थी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे, लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।