वाराणसी, गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों में मंगलवार से 13 मई तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर मामूली बारिश होगी। कई क्षेत्रों में आंधी आने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों में मंगलवार से 13 मई तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर मामूली बारिश होगी। कई क्षेत्रों में आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 7 दिनों में पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्ज़ापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर देवरिया समेत अन्य क्षेत्रों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
जिला | अधिकतम तापमान |
झांसी | 44.6°C |
बांदा | 43.6°C |
आगरा | 43.4°C |
कानपुर | 41.2°C |
इटावा | 41.0°C |
अलीगढ़ | 40.8°C |
प्रयागराज | 39.6°C |
वाराणसी | 37.8°C |
लखनऊ | 37.5°C |
सोमवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर का रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम के जिलों में मौसम बदला रहेगा। जिससे मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश होगी। बारिश से उमस और गर्मी बढ़ेगी।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...