राजधानी लखनऊ का 45. 1 डिग्री तक तापमान पहुंच गया, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, लखनऊ समेत अधिकतर जनपदों में हीट वेब चल रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी लखनऊ का 45. 1 डिग्री तक पहुंच गया। 1999 के बाद अप्रैल माह में या सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 1999 के बाद अप्रैल में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लखनऊ समेत अधिकतर जनपदों में हीट वेब चल रही है। ऐसे में 11:00 बजे के बाद बाहर निकलने पर सावधानी बरतें। तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। गर्मी का तापमान रहेगा कि दोपहर 12:00 बजे के बाद सड़कों पर शायद ही लोग निकलने की हिम्मत कर सकें। जिन्हें बाहर जाना है वह बहुत जरूरी काम होने पर ही निकले।
जिला | तापमान(डिग्री सेल्सियस) |
लखनऊ | 45. 1 |
कानपुर | 46 |
बनारस | 45 |
प्रयागराज | 46 |
बांदा | 47 |
आगरा | 45 |
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आशंका जताई है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बारिश हो सकती है। बारिश होने वाले शहरों में लखीमपुर खीरी, बहराइच के आसपास के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार यहां पर मामूली बारिश होगी। क्योंकि नमी न बनने के कारण बारिश लंबी होना संभव नहीं हो सकता है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...