Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 393

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा राज में जनता पर रोज महंगाई की मार पड़ रही है

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना

बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अककॉउंट पे टवीट करते  हुए कहां कि अगर रोज 80 पैसे या लगभग 24 रुपए हर महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसम्बर में होंगे। इस बीच सात महीने में दाम लगभग 175 रुपए बढ़ जाएंगे। मतलब आज के 100 रुपए लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रुपए हो जाएगा। जनता कह रही ये है भाजपाई महंगाई का गणित है।

भाजपा के राज में जनता हुई महंगाई से परेशान 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहां भाजपा राज में जनता पर रोज महंगाई की मार पड़ रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार इससे बेफिक्र है। उसे जनता की कोई परवाह नहीं है। संवेदनहीन होकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता दल का जनता से ऐसा क्रूर व्यवहार अमानवीय है।
भाजपा राज में ऐसे 'अच्छे दिन' आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल की रोज बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान हो रहे थे कि आज से टोल-टैक्स भी महंगा हो गया है। राजमार्गों पर सफर में 10 से 15 % तक की बढ़ोतरी होने जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मुफ्त सफर खत्म हो गया है। 


जानिये क्या कहा सीएनजी-पीएनजी गैस के बढ़े दाम पर अखिलेश यादव ने
अखिलेश यादव ने कहा कि सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम आठ साल में सबसे ज्यादा दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से घरेलू अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। अब कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरएक झटके में 250 रुपए महंगा हो गया है। बाजार में इसकी कीमत 2253 रुपए हो गई है। महंगाई कम करने के दावों का हश्र यह है कि हर रोज इसमें बढ़ोत्तरी हो रही है।

भाजपा की सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे
किसानों की आत्महत्या जारी है और सरकार किसानों के कल्याण के झूठे दावे कर रही है। एटा में कर्ज के बोझ तले दबकर एक और किसान की खुदकुशी भाजपा सरकार की झूठ की पोल खोलती है। भाजपा सरकार के किसान की आय दोगुनी करने का क्या हुआ?

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...