Breaking News

Thursday, October 3, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 265

यूपीः अचानक बारिश होने फिलहाल प्रचंड गर्मी से रहेगी राहत, समय से पहले मानसून दे सकता है दस्तक

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रचंड गर्मी से कुछ दिनों तक राहत मिलेगी। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 5.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।

यूपीः अचानक बारिश होने फिलहाल प्रचंड गर्मी से रहेगी राहत, समय से पहले मानसून दे सकता है दस्तक

चिलचिलाती गर्मी के बीच गुरुवार रात आए आंधी तूफान ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। लेकिन शुक्रवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रचंड गर्मी से कुछ दिनों तक राहत मिलेगी। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 5.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल मानसून की बारिश 15 मई को हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, वाराणसी, बलिया, चंदौली और गाजीपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 14 और 15 मई को पश्चिम यूपी में लू चलने का अनुमान लगाया है।

यूपी में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री रहने का अनुमान
मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि यूपी में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मई के तीसरे हफ्ते में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेकिन अप्रैल जैसी 45 डिग्री वाली गर्मी होने की संभावना बहुत ही कम है।

मानसून पर अब नजर

इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है और अंड़मान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया, दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंड़मान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर दिशा में यानि उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।

आगरा में उमस ने किया परेशान, कल से लू भी सताएगी

आगरा में मौसम ने फिर से पलटी मारी है। उमस भरी गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ गया है। इसके बाद अब मौसम विभाग ने कल से लू चलने का अंदेशा जताया है। ऐसे में एक फिर फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। मौसम विभाग ने शनिवार से फिर से हीट वेब चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में उमस भरी गर्मी के बीच लू चलने से लोगों की परेशानी बढे़गी। उमस के चलते कूलर की हवा में ठंडक नहीं मिल रही है।

अयोध्या में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना

अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी 24 घंटों में तेज हवाओं के चलने के संकेत हैं। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के कोई आसार नहीं है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...