मौसम ने ली करवट, तोड़ा 18 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड
गर्मी ने बरसाकर किया पांच राज्यों को बेहाल
मौसम ले रहा है तेजी से करवट मार्च जाते जाते अपना 18 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ के गया आगरा में गुरुवार को सबसे गर्म दिन रहा था 42.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। आपको बतादे की इसे पहले 2004 में आगरा का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचा था
मौसम विभाग की रिपोर्ट
1892 के बाद मार्च के महीने में सबसे ज्यादा गर्म दिन अब तक वर्ष 2004 का 22 मार्च था। 130 वर्षों में मार्च महीने का सबसे ज्यादा तापमान 31 मार्च को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मई के महीने में पारा 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 4 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।
किन-किन राज्यो में रहा गर्मी का कहर
लखनऊ में 31 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया वहीं प्र`यागराज में 41.8 डिग्री सेल्सियस तक था वाराणसी में 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था और झांसी 42.1 डिग्री सेल्सियस तक था.
आज के तापमान की बात करें तो
मौसम विभाग का अनुमान है कि एक हफ्ते के अंदर ही लखनऊ का तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा. वहीं कानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहें सकता है. इसके अलावा अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच हों सकता हैं
मौसम विभाग इसके लिए एक तरफ ग्लोबल वार्मिंग तो दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में विस्फोटकों, मिसाइलों के दोहन को कारण बताया। उनका कहना है कि स्थिति ऐसे ही रही तो इस बार मई में तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 48-49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।