Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 176

लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने जारी की एक और लिस्ट, अखिलेश ने UP की सात सीटों पर इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव

समाजवादी पार्टी ने रविवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश में सात और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। फूलपुर से अमरनाथ मौर्य श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा डुमरियागंज से भीष्म शंकर तिवारी संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद सलेमपुर से रमाशंकर राजभर जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने जारी की एक और लिस्ट, अखिलेश ने UP की सात सीटों पर इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने उत्तर प्रदेश में सात और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। सपा ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि पर दांव लगाया है। 


बसपा और भाजपा में भी लंबे समय तक रह चुके हैं मौर्य
फूलपुर सीट से घोषित सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य पार्टी में प्रदेश सचिव भी हैं। प्रीतम नगर के रहने वाले अमरनाथ मौर्य लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में रह चुके हैं। वर्ष 2002 में शहर पश्चिम से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह बसपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी वह काफी समय तक रहे हैं।

2002 में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में हुए शामिल
वर्ष 2022 में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की थी। फूलपुर संसदीय सीट से अमरनाथ मौर्या ने दावेदारी पेश की थी, जिस पर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...