Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 169

लोकसभा 2024: BJP ने तीसरी बार जताया विनोद सोनकर पर भरोसा, कौशांबी से दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से लगातार सांसद रहे विनोद सोनकर पर तीसरी बार भी भरोसा जताया है। उन्हें कौशांबी (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

लोकसभा 2024:  BJP ने तीसरी बार जताया विनोद सोनकर पर भरोसा, कौशांबी से दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इन्हीं में से एक है कौशांबी लोकसभा सीट। कौशांबी से बीजेपी ने तीसरी बार विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से लगातार सांसद रहे विनोद सोनकर पर तीसरी बार भी भरोसा जताया है। बुधवार को पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी पत्र में उन्हें कौशांबी (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

दो बार विजयी रहे हैं सोनकर
इससे पहले विनोद सोनकर वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा के चुनाव में लगातार दो बार जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद पहुंचे थे।इनका जन्म 18 फरवरी 1970 में हुआ है। मौजूदा समय में वह 54 वर्ष के हैं। इंटर तक की पढ़ाई सीएवी इंटर कॉलेज, प्रयागराज से की है। जबकि स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है।

प्रयागराज के रहने वाले हैं विनोद सोनकर
विनोद सोनकर की पत्नी का नाम संगीता सोनकर और बेटे सार्थक वी कुमार व सक्षम विनायक हैं। मूल निवास सदियापुर, प्रयागराज है। मौजूदा समय में उनका निवास प्रीतम नगर प्रयागराज में है। जबकि परिवार के अन्य लोग चायल क्षेत्र के चिल्ला-शहबाजी में रहते हैं। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में इन्हें कुल 383009 मत मिले थे और सपा से इंद्रजीत सरोज को हराया था। इनके जीत का अंतर 38722 था।

संसद में सवाल पूछने वाले प्रदेश के पहले सांसद
17वीं लोकसभा में सांसद विनोद सोनकर ने संसद के 51 डिबेट में हिस्सा लिया और इनके द्वारा कुल 573 प्रश्न पूछे। विनोद सोनकर प्रश्न पूछने वालों में देश में 10 वें और प्रदेश में पहले सांसद रहे। जनसुनवाई के माध्यम से पांच हजार से अधिक लोगों की समस्या का निराकरण भी इनके द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से कराया गया। विनोद सोनकर का फल एवं गैस एजेंसी का व्यवसाय भी है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...