Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 179

लोकसभा चुनाव 2024: रायबरेली में सीएम योगी बोले- राहुल वोट मांगते हैं रायबरेली से और समर्थन मिलता है पाकिस्तान से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में अपनी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव में जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को खानपान की छूट देने वाली कांग्रेस को वोट न देना वरना राम जन्मभूमि का पुण्य पाप में बदल जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024: रायबरेली में सीएम योगी बोले- राहुल वोट मांगते हैं रायबरेली से और समर्थन मिलता है पाकिस्तान से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के सरेनी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा कर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव में कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयश्री दिलाने की अपील की। उन्होंने आह्वान किया कि अबकी बार-400 पार में रायबरेली भी रहेगा, क्योंकि यह अवध केसरी और अयोध्या की पावन धरा का क्षेत्र है। सीएम ने कहा कि पुलवामा में भारत के जवान शहीद हुए थे। पाकिस्तान का मंत्री उस घटना का समर्थन कर रहा था। वह मंत्री आज रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बयानबाजी करता है। आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं। वे रहेंगे हिंदुस्तान में, वोट मांगेंगे रायबरेली से और समर्थन मिल रहा है पाकिस्तान से। सीएम ने विश्वास जताया कि जिसका समर्थन पाकिस्तान कर रहा है, रायबरेली उसका समर्थन नहीं करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने रायबरेली के बालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन का भगवान शिव कर आशीर्वाद भी लिया।

कांग्रेस का न्याय पत्र भारत के प्रति साजिश का दस्तावेज
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने जो न्याय पत्र जारी किया है, वह भारत के प्रति अन्याय पत्र है। यह भारत के प्रति साजिश का दस्तावेज है। इसमें कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कह रही है। दादी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, आज तक पोता वही रट रहा है। वे बता रहे कि गरीबी हटाने के लिए संपत्ति का एक्सरे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है।

राहुल गांधी को आतंकियों से नहीं, हिंदुओं से डर लगता है 
सीएम ने कहा कि कांग्रेस व सपा का गठबंधन देश के लिए खतरनाक है। दो युवाओं की जोड़ी धोखेबाज है। यह कह रहे हैं कि जीतेंगे तो मिलकर लूटेंगे और हारेंगे तो फिर छूटेंगे। यह लोग देश-प्रदेश के साथ अन्याय करने आ रहे हैं। राहुल गांधी उप्र के बाहर प्रदेश और भारत के बाहर देश की निंदा करते हैं। 2010 में यूपीए सरकार के समय अमेरिका के अधिकारी से कहा था कि भारत के अंदर आईएसआई, मुस्लिम कट्टरपंथियों, आतंकियों से नहीं, हिंदुओं से डर है। हिंदुओं को बदनाम करने वाले राहुल हिंदुओं से वोट मांगते हैं। यह जाति के नाम पर लड़ाएंगे, फिर आरक्षण को मुसलमानों में बंटरबांट करेंगे।

कांग्रेस को चेताया, गाय हमारी माता है-जनम जनम का नाता है
सीएम ने कांग्रेस को खानपान की स्वतंत्रता की बात पर चेताया, बोले कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का भोजन एक ही है, लेकिन एक जगह उनके विचार बदल जाते हैं। वे जान लें कि गो हमारी माता है, जनम-जनम का नाता है। इसे काटोगो तो दो-दो हाथ हो जाएगा। कांग्रेस गोहत्या की छूट दे रही है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस के राम जन्मभूमि का पुण्य पाप में बदल जाएगा। सीएम ने अपील की कि कांग्रेस के इस पाप में नहीं पड़ना है। कांग्रेस देश के लिए खतरनाक खेलने जा रही है। देश उन्हें पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुका है।

सीएम ने जनसभा से पहले बालेश्वर मंदिर में किया दर्शन-पूजन
रायबरेली के सरेनी में जनसभा से पहले योगी आदित्यनाथ बालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा के दर्शन-पूजन किए। सीएम ने सुखी-समृद्धि उत्तर प्रदेश की कामना की तो बाबा से रायबरेली की जीत का भी आशीर्वाद लिया। सीएम योगी के साथ यहां रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि इसके पहले रविवार को काशी दौरे पर रहे योगी आदित्यनाथ ने वहां काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन-पूजन भी किए थे।

राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या इटली में बनेगा
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने रामसेतु को तोड़ने का कार्य किया था। संविधान की शपथ लेने वाली सरकार ने उस समय सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। उस सरकार को इतना तक नहीं पता कि संविधान के मूल प्रति में पुष्पक विमान पर लंका से अयोध्या आते भगवान राम के दरबार को दिखाया गया है। वह सरकार सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोलती है। इनके बुद्धिदाता कहते हैं कि भारत में राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या इटली में बनेगा। राम मंदिर भारत के इतिहास की सबसे अद्भुत घटना है। हमारी पीढ़ी धन्य है कि इसकी साक्षी बनी है।

प्रभु भी चाहते हैं कि उनका भक्त ही राज करेगा
सीएम ने सपा को भी नहीं बख्शा, बोले कि सपा का राग ही उल्टा है। सपा सही रास्ते चल ही नहीं सकती। वे कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है। यह रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। यह अयोध्या में रामजन्म भूमि, काशी में संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेते हैं। यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं गाना सुन रहा था कि रामभक्त ही राज करेगा, दिल्ली के सिंहासन पर। लोगों से पूछा कि फिर एक बार मोदी सरकार का नारा क्यों तो लोगों ने कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। प्रभु भी चाहते हैं कि उनका भक्त ही राज करेगा। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान और रामद्रोहियों के स्वर एक जैसे हैं। केवल यही दोनों मोदी का विरोध कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेत्री बताएं कि 65 वर्ष में आपने रायबरेली के लिए क्या किया 
सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हर किसी ने दस वर्ष में बदलते भारत को देखा होगा, लेकिन कांग्रेस नेत्री कह रही थीं कि मोदी जी बताएं कि उन्होंने रायबरेली के लिए क्या किया। आखिर वे भी बताएं कि 65 वर्ष में आपने रायबरेली के लिए क्या किया। सीएम ने बताया कि रायबरेली में एम्स है तो उसका पैसा भी मोदी जी ने दिया। रेल कारखाना के विस्तारीकरण व आधुनिकीकरण का पैसा भी मोदी ने दिया। इसके उद्घाटन में मोदी जी स्वयं आए थे। 

सीएम ने कांग्रेस नेताओं को नोट कराया विकास कार्य 
सीएम ने जनता के सामने कहा कि कांग्रेस के नेता विकास कार्य नोट करें। आजादी के पहले से 2014 तक 74 एयरपोर्ट बने, मोदी जी ने 10 वर्ष में 152 एयरपोर्ट बना दिए। 2014 तक जितना हाइवे बना था, आज उससे दोगुने बन गए। मेट्रो केवल पांच सिटी में थी, आज 20 शहरों में हो गई। एम्स केवल सात थे, उसमें से भी कांग्रेस ने केवल एक बनाया था। अटल जी ने छह बनाए और आज देश में 22 एम्स हैं। पहले हर घर नल योजना नहीं थी, आज यह लागू हो चुकी है। कांग्रेस सरकार के समय स्वास्थ्य सुविधा में लोग तड़पते थे, आज एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के समय लोग भूखों से मरते थे, आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहे हैं। पाकिस्तान की आबादी से अधिक 25 करोड़ लोगों को मोदी जी ने दस वर्ष में गरीबी रेखा से उभारा है। साथ ही उन्होंने कई अन्य योजनाओं को भी गिनाया।  

दुर्बुद्धि व्यक्ति से कहा कि पाकिस्तान जाए, भारत पर बोझ न बने 
सीएम ने कहा कि आज सुबह न्यूज सुन रहा था कि पीओके में दंगा इसलिए हो गया, क्योंकि वहां खाने के लिए आटा, चावल, बिजली नहीं है। खानों को लेकर लोग गली-मोहल्लों की तरह लड़ रहे हैं। पाकिस्तान की दुर्गति देखने के बाद वहां का राग अलापने वाले दुर्बुद्धि व्यक्ति से कहो कि पाकिस्तान जाए, भारत पर बोझ न बने। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो हरिजन, लोधी, पासी, कुर्मी, दलित समेत अन्य गरीब कहां जाएगा। मोदी जी ने गरीबी, दलित-वंचित को ध्यान में रखकर योजना का लाभ और 'सबका साथ-सबका विकास' का नारा दिया, जो मंत्र बन गया है। इस अवसर पर रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह, आरबीएस सिंह, अजय त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...