उत्तर प्रदेश के 12 खिलाड़ियों का होगा सम्मान, IAS सुहास एलवाई को लक्ष्मण पुरस्कार
गणतंत्र दिवस से पहले प्रदेश के 12 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में होगा। यूपी दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिए जाने की तैयारी की गई है।
उत्तर प्रदेश के 12 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पैरालंपियन और मेडलिस्ट आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यूपी सरकार की ओर से खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करने की योजना तैयार की गई है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुहास एलवाई लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।
यूपी सरकार की ओर से ज्योति शुक्ला को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करने की योजना बनाई गई है। हैंडबॉल खिलाड़ी मोहित यादव को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करने की योजना तैयार की गई है। यूपी सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। विवेक चिकारा और दीपेंद्र सिंह को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यूपी सरकार ने नेहा कश्यप को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। मनीषा भाटी को भी रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की योजना है। इनके अलावा राहुल सिंह और जनार्दन सिंह यादव को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मो. आरिफ और राधेश्याम सिंह का चयन भी लक्ष्मण पुरस्कार के लिए किया गया है।
इससे पहले यूपी दिवस को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिकता और आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा एवं समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उत्तर प्रदेश के सभी निवासियों को यूपी दिवस की हार्दिक बधाई। आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को 'आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने के लिए हम सब संकल्पित हों।