Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 315

लखनऊ: रेस में पिछड़ गए सात IAS अफसर, बगैर मुख्‍य सचिव बने 2023 में हो जाएंगे रिटायर

1987 और 1988 बैच के कई अफसर बिना मुख्य सचिव बने नए साल में रिटायर हो जाएंगे। दरअसल यूपी के मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक साल का सेवा विस्‍तार मिल गया है। इसके चलते कई अफसर बगैर मुख्‍य सचिव बने 2023 में रिटायर हो जाएंगे।

लखनऊ: रेस में पिछड़ गए सात IAS अफसर, बगैर मुख्‍य सचिव बने 2023 में हो जाएंगे रिटायर

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को दोबारा एक साल का सेवा विस्तार मिलने के बाद कई आईएएस अफसर बिना मुख्य सचिव बने ही रिटायर हो जाएंगे। सेवा विस्तार मिलने के बाद दुर्गा शंकर 31 दिसंबर, 2023 तक मुख्य सचिव बने रहेंगे। इस दौरान 1985, 1987 और 1988 बैच के कई अफसर रिटायर हो जाएंगे, जिन्हें शायद उम्मीद रही होगी कि अगर 1984 बैच के दुर्गा शंकर को दोबारा सेवा विस्तार नहीं मिलता है, तो उन्हें प्रदेश की सबसे बड़ी प्रशासनिक कुर्सी पर बैठने का मौका मिल सकता है। मगर अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

ये हुए रेस से बाहर
दुर्गा शंकर मिश्र के बाद यूपी कैडर के आईएएस अफसरों में सबसे सीनियर हैं 1985 बैच के आईएएस राजेंद्र कुमार तिवारी। वह पहले यूपी के मुख्य सचिव रह चुके हैं। उनका रिटायरमेंट फरवरी, 2023 में हैं। यूपी कैडर में 1986 बैच के सभी अफसर पहले ही रिटायर हो चुके हैं। राजस्व परिषद के चेयरमैन संजीव कुमार मित्तल का रिटायरमेंट अगस्त, 2023 में है। भारत सरकार में सचिव पंचायती राज के पद पर तैनात सुनील कुमार अक्टूबर, 2023 में रिटायर होंगे। इसके अलावा केंद्र में ऊर्जा सचिव के पद पर तैनात आलोक कुमार का रिटायरमेंट भी जून, 2023 में है। 1988 बैच के नवनीत कुमार सहगल जुलाई, 2023 में रिटायर हो रहे हैं। आईआईडीसी अरविंद कुमार का रिटायरमेंट फरवरी, 2023 में है।

ये होंगे मुख्य सचिव की कतार में

- दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2023 को खत्म होगा। उनके रिटायरमेंट के बाद 1987 बैच के दो आईएएस अफसर सबसे सीनियर होंगे। 31 दिसंबर, 2023 के बाद 1987 बैच के अरुण कुमार सिंघल सबसे सीनियर अधिकारी होंगे। सिंघल मौजूदा समय में भारत सरकार में तैनात हैं। उनका रिटायरमेंट अप्रैल, 2025 में है।
- इसके अलावा 1987 बैच के ही महेश कुमार गुप्ता का रिटायरमेंट मई, 2024 में है। अगर दुर्गा शंकर 31 दिसंबर, 2023 तक मुख्य सचिव बने रहते हैं, तो भी उनका कार्यकाल पांच महीने बचा रहेगा। महेश मौजूदा समय में अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) के पद पर तैनात हैं।
- 1987 बैच की लीना नंदन का भी कार्यकाल दिसंबर, 2024 तक है। ऐसे में उनके पास भी करीब एक साल का समय होगा। लीना मौजूदा समय में भारत सरकार में सचिव के पद पर तैनात हैं।
- 1988 बैच के रजनीश कुमार दुबे का रिटायरमेंट अगस्त, 2024 में है। ऐसे में उनके पास भी करीब 8 महीने का समय होगा।
- अगर दुर्गा शंकर दिसंबर, 2023 में मुख्य सचिव के पद से रिटायर होते हैं, तो 1988 बैच के मनोज कुमार सिंह के पास सबसे लंबा समय होगा। एपीसी मनोज कुमार का रिटायरमेंट जुलाई, 2025 में है। ऐेसे में दुर्गा शंकर के रिटायर होने के बाद उन्हें सूबे के मुख्य सचिव के रूप में कमान देने के लिए सरकार के सामने विकल्प रहेगा।

बेहतर तालमेल का मिला इनाम
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अफसरों में होती है। यही वजह है कि उनके रिटायरमेंट के महज दो दिन पहले ही केंद्र ने उन्हें यूपी कैडर वापस भेजा था। इसके बाद उन्हें प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था और एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। दोबारा सेवा विस्तार दिए जाने की एक बड़ी वजह फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 के आयोजनों को भी माना जा रहा है। दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन हैं। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेश में हुए रोड शो में दुर्गा शंकर भी गए थे। इस दौरान मुख्य सचिव के नाते उन्होंने कई विदेशी उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। इसके अलावा केंद्र और राज्य की योजनाओं को बेहतर तालमेल के साथ लागू करवाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...