आम महोत्सव 2023: सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- यूरोप का बाजार कर रहा इंतजार; यूपी के आम पहली बार भेजे जाएंगे रूस
प्रदेश में आम के उत्पादन को बढ़ाने आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने के साझा उद्देश्यों को साधने के लिए लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में तीन दिवसीय आम महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया है।
प्रदेश में आम का उत्पादन बढ़ाने, आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने के साझा उद्देश्यों को साधने के लिए लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में तीन दिवसीय आम महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव 2023 का उद्घाटन करते हुए कहा कि यूपी का आम आज विश्व भर में पसंद किया जा रहा है। मास्को दुबई और बहरीन इसका उदाहरण है। अब यूरोप का बाजार आपका इंतजार कर रहा है आप शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर ध्यान दें डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्ट तैयार करें। महोत्सव में आम की 725 देखने को मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने आम उत्पादक एवं निर्यातको को किया सम्मानित
इन किसानों को किया सम्मानित सहारनपुर के राज सिंह, बुलंदशहर के राकेश त्यागी, बागपत के कृष्ण पाल सिंह, अमरोहा के योगेश्वर सिंह, प्रतापगढ़ के राकेश चंद्र बाराबंकी के शंभू नाथ, हरदोई के अंजय कुमार, सीतापुर के फहज फारूखी, मलिहाबाद के अरुण कुमार सिंह, वाराणसी के अनिल सिंह एवं अमरोहा के किसान नदीम सिद्दीकी को सीएम ने सम्मानित किया। इसके अलवा बहरीन से लतेश भाटिया, कैप्टन अकरम बेग, रोशन लाल गुप्ता, मोहम्मद सोहेल, सबसे ज्यादा आम के प्रदर्शन करने वाले एससी शुक्ला और लुलु ग्रुप के जीजो जोस अलापट को सम्मानित किया।
उत्पादन बढ़ाने तथा गुणवत्ता अच्छी रखने पर जोर
उद्यान, कृषि विपणन, एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आम महोत्सव में स्टेकहोल्डर, राज्य सरकार एवं आम कृषक को एक मंच पर लाकर प्रदेश में आम का उत्पादन बढ़ाने तथा उच्च गुणवत्ता के आम के निर्यात की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आम प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया जायेगा। सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
आम महोत्सव में 725 प्रजातियों के दिखें आम
अवध शिल्पग्राम में 14 से 16 जुलाई तक चलने वाले इस आम महोत्सव में 725 से अधिक प्रजातियों के आम का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही, लगभग 50 किस्म के आम बागवान इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जोकि प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे। आम महोत्सव में आम के प्रोडक्ट ( चटनी,जैम ,जूस ,मुरब्बा) बनाने वाले प्रतिभागियों के बीच भी कम्पटीशन कराया जाएगा।
यूपी के आम पहली बार भेजे जाएंगे रूस
योगी आदित्यनाथ ने 15 टन आम रूस के लिए रवाना किए। ऐसा पहली बार हो रहा है। वही इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा राज्यों के कारोबारी भी शामिल होंगे।
दुनिया को दिखाने का अवसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम महोत्सव एक अवसर है, हमारा प्रयास होना चाहिए कि जैसे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान हमने दुनिया के बाजार को टटोला, उसी तरह इसके लिए भी करने की आवश्यकता है।