Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 117

UP विधानमंडल के मानसून सत्र में सपा की योगी सरकार को घेरने की तैयारी, अब 16 को अखिलेश निकालेंगे समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा

यूपी व‍िधानमंडल का मानसून सत्र शुरु होने से ठीक पहले छह अगस्‍त को सपा ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। बैठक में सपा मानसून सत्र में भाजपा को घेरने की रणनीति बनाएगी। इससे पूर्व छह अगस्‍त को सपा ने कन्‍नौज में समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा न‍िकालने की घोषणा की थी। ज‍िसे अब अख‍िलेश यादव 16 अगस्‍त को न‍िकालेंगे।

UP विधानमंडल के मानसून सत्र में सपा की योगी सरकार को घेरने की तैयारी, अब 16 को अखिलेश निकालेंगे समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब 16 अगस्त को कन्नौज में समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा निकालेंगे। पहले यह यात्रा छह अगस्त को निकलनी थी। पार्टी का दावा है कि कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट से मंडी तक समाजवादी बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होंगे।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव की यह यात्रा भाजपा सरकार के दौर में कन्नौज सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की बर्बादी को रेखांकित करेगी। विकास कार्यों के प्रति भाजपा की उपेक्षापूर्ण नीति और बिगड़ी कानून व्यवस्था से जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि इत्र के लिए मशहूर कन्नौज अपने दुर्दिन के दौर से गुजर रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

बहन-बेटियां हर रोज अपमानित हो रही हैं। आपराधिक घटनाओं से प्रदेश का कोना-कोना दहल रहा है। सिर्फ तारीख और शहर बदल रहा, लेकिन दुष्कर्म और अत्याचार नहीं। अब सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे लगातार अराजकता फैला रहे हैं और पुलिस प्रशासन तक को अपनी इज्जत और सम्मान बचाना मुश्किल हो रहा है।

सपा ने छह को बुलाई विधानमंडल दल की बैठक
सात अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में विधानमंडल के दोनों सदनों में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरेगी। सत्र में कौन-कौन से मुद्दे उठाकर सरकार को घेरा जाए इस पर रणनीति बनाने के लिए सपा विधानमंडल दल ने छह अगस्त को बैठक बुलाई है।

मानसून सत्र में भाजपा को घेरने की बनाएंगे रणनीति
यह बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी। सपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सपा विधानमंडल दल की बैठक दोपहर समय 12 बजे से होगी। इस बैठक में विधान सभा एवं विधान परिषद के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें तय किया जाएगा कि किस तरह से सरकार को सदन में घेरना है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...