Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 92

उत्तर-प्रदेश: लखनऊ-कानपुर सह‍ित UP के कई ज‍िलों में ठंडी ने दी दस्तक, पारा तेजी से गिरने के आसार

यूपी में अगले कुछ द‍िनों में मौसम में तेजी से पर‍िवर्तन होगा। सुबह और रातें और ठंडी होंंगी। हालांक‍ि द‍िन में अभी धूप राहत देगी। पहाड़ी क्षेत्रों से चलने वाली बर्फीली हवाओं से यूपी में ठंड बढ़ेगी। मौसम व‍िभाग ने अगले कुछ द‍िनों में तेजी से तापमान में ग‍िरावाट दर्ज क‍िये जाने की बात कही है।

उत्तर-प्रदेश: लखनऊ-कानपुर सह‍ित UP के कई ज‍िलों में ठंडी ने दी दस्तक, पारा तेजी से गिरने के आसार

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से सटे हुए ज‍िलों में गुलाबी ठंड का असर नजर आने लगा है। सुबह और शाम के साथ रात में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। वहीं द‍िन में तेज धूप राहत दे रही है। कानपुर सह‍ित आसपास के मैदानी इलाकों में द‍िन में अभी भी गर्मी पड़ रही है। मौसम व‍िभाग ने लखनऊ सह‍ित प्रदेश के सभी ज‍िलों में जल्‍द ही तापमान में ग‍िरावाट दर्ज क‍िये जाने की संभावना जताई है।

कानपुर में बढ़ रहा रात का तापमान, सुबह हुई सर्द
दशहरा के मौके पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर और आस-पास के इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है जिससे रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब कानपुर मंडल में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान ने फिर पलटा खाया है।

दो दिन पहले तेजी के साथ रात का तापमान नीचे गिरा और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया था लेकिन इसके बाद से रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार और सोमवार को एक-एक डिग्री की वृद्धि होने के बाद न्यूनतम तापमान सोमवार को 15 डिग्री पर पहुंच गया। इसके विपरीत दिन का अधिकतम तापमान दो दिन से 30.8 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब व राजस्थान में तो रहेगा लेकिन कानपुर में इसका असर बिल्कुल नही दिख रहा है। इस वजह से हल्की बूंदाबांदी की जो आशंका थी अब वह भी खत्म हो गई है। आसमान पर हल्के बादल छाए रहने की वजह से रात का तापमान बढ़ा है लेकिन हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं अब अगले दो - तीन बाद अपना असर दिखाना शुरू कर देंगी। इससे मौसम में सर्दी बढ़ेगी।

तराई इलाकों में तेजी से गिर रहा रात का तापमान, दिन में धूप से राहत
तराई के जिले में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। दिन में धूप में गर्माहट रहती है लेकिन सायं ढलते ही लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगता है। रात गहराने के साथ ही ठंड बढ़ने लगती है। पिछले सप्ताह की शुरूआत में ही बेमौसम की बरसात के साथ ओलावृृष्टि हो गई थी। तभी से मौसम में बदलाव का और शुरू हो गया।

इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 33-34 तथा रात में न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा था लेकिन अब इसमें काफी बदलाव आ चुका है। अधिकतम तापमान घटकर 28-29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। दिन की अपेक्षा रात के तापमान में अधिक गिरावट आने से ठंड महसूस की जा रही है। सुबह के समय टहलने निकलने वाले लोग गर्म पकड़े पहनने लगे हैं।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि इस महीने तापमान की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन नवंबर शुरू होते ही तापमान में और गिरावट आएगी। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय कोहरा भी आने लगेगा।

लखनऊ सह‍ित जानें अपने ज‍िलों में क‍ितना रहेगा आज का तापमान
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...