Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 199

जी 20 क्या है कैसे काम करता है, भारत की Position से जुड़ी हर जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर पढ़िए

जी 20 विदेशी मेहमानों के लिए बड़े इमामबाड़े के साथ रूमी गेट, नौबतखाना, शाही तालाब समेत हुसैनाबाद ट्रस्ट प्रॉजेक्ट की सभी इमारतों में फसाद लाइटिंग के साथ म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो भी चलाया जाएगा। यही नहीं, जी-20 सम्मेलन के आयोजन स्थल से हेरिटेज जोन तक का पूरा रास्ता वर्टिकल गार्डन, लाइटिंग और वॉल पेंटिंग से सजा दिया गया है।

जी 20 क्या है कैसे काम करता है, भारत की Position से जुड़ी हर जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर पढ़िए

शहर में जी-20 सम्मेलन की बैठक की सोमवार को शुरुआत हो गई है। तीन दिनों तक चलने वाली डिजिटल इकॉनमिक वर्किंग ग्रुप की बैठक में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्यॉरिटी, डिजिटल स्किलिंग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बैठक का उद्‌घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।समिट में जी-20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ 9 मेहमान देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। साथ लखनऊ आए मेहमानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों के ज्यादातर डेलीगेट्स 14 फरवरी को लखनऊ भ्रमण पर निकलेंगे। हालांकि कुछ विदेशी मेहमान सोमवार शाम को भी यहां घूमने पहुंचेंगे। जिला प्रशासन अफसरों के मुताबिक, मेहमानों को बड़ा इमामबाड़ा और भूलभुलैया के अलावा दूसरी ऐतिहासिक इमारतों की भी सैर करवाई जाएगी। हर डेलीगेट के साथ लाइजनिंग अफसर और गाइड रहेगा।

क्या है जी-20?
जी-20 का गठन साल 1999 में हुआ था। इसको ग्रुप ऑफ ट्वेंटी भी कहा जाता है। यह यूरोपियन यूनियन और 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है। जी-20 शिखर सम्मेलन में इसके नेता हर साल जुटते हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ाने पर चर्चा करते हैं।

इसलिए हुआ था गठन
शुरुआत में यह वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों का संगठन हुआ करता था। इसका पहला सम्मेलन दिसंबर 1999 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुआ था। 2008 में दुनिया ने भयानक मंदी का सामना किया था। इसके बाद इसे शीर्ष नेताओं के संगठन में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद यह तय किया गया कि साल में एक बार जी-20 राष्ट्रों के नेताओं की बैठक की जाएगी।

जी 20 में ये देश हैं शामिल
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।

G 20 की कार्यशैली
जी-20 में दो समानांतर ट्रैक होते हैं। वित्त ट्रैक और शेरपा ट्रैक। शेरपा पक्ष की ओर से जी-20 प्रक्रिया का समन्वय सदस्य देशों के शेरपाओं द्वारा किया जाता है जो नेताओं के निजी प्रतिनिधि होते हैं। वित्त ट्रैक का नेतृत्व सदस्य देशों के वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक के गवर्नर करते हैं। दोनों ट्रैक के अंदर कार्य समूह हैं जिनमें सदस्यों के संबंधित मंत्रालयों के साथ आमंत्रित/अतिथि देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं। वित्त ट्रैक मुख्य रूप से वित्त मंत्रालय के नेतृत्व में है। यह कार्य समूह हर अध्यक्षता के पूरे कार्यकाल में नियमित बैठकें करते हैं। शेरपा पूरे साल के दौरान हुई वार्ताओं का पर्यवेक्षण करते हैं। शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडे पर चर्चा करते हैं। जी 20 का सबसे बड़ा मकसद आर्थिक सहयोग है। इसमें शामिल देशों की कुल जीडीपी दुनियाभर के देशों की 80 फीसदी है।

भारत का विश्व मंचों पर वर्चस्व
-भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना।
- भारत यूएन सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बना।
- यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग का रूस और अमेरिका ने समर्थन किया।
- भारत के पास जी-20, SCO की अध्यक्षता।

भारत में होने वाले जी-20 की थीम क्या है?
भारत का जी-20 अध्यक्षता का विषय 'वसुधैव कुटुंबकम' या 'एक पृथ्वी-एक कुटुंब-एक भविष्य' है। इसे महाउपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है।

ऐसा है जी-20 का लोगो
- जी-20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों-केसरिया, सफेद, हरे और नीले रंग से प्रेरित है।
- इसमें भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल को पृथ्वी ग्रह के साथ प्रस्तुत किया गया है जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है।
अगली अध्यक्षता किस देश के पास?
- इस समूह का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है।
- इसकी अध्यक्षता ट्रोइका द्वारा समर्थित है। पिछला, वर्तमान और आने वाला अध्यक्षता (ट्रोइका)। भारत की अध्यक्षता के दौरान ट्रोइका में इंडोनेशिया (पूर्व अध्यक्ष), भारत (वर्तमान अध्यक्ष) और ब्राजील (वर्ष 2024 में अध्यक्षता) शामिल होंगे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...