Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 140

लखनऊ: इवनिंग वॉक पर निकली महिला को 7 कुत्तों ने काटा, अस्पताल में भर्ती

LDA वीसी का कहना है कि इसको लेकर जल्द ही बैठक की जाएगी और आवारा कुत्तों से सोसाइटी के लोगों को निजात मिलेगी।

लखनऊ: इवनिंग वॉक पर निकली महिला को 7 कुत्तों ने काटा, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग का आतंक कम नहीं हो रहा है। जानकीपुरम में अपार्टमेंट कैंपस में इवनिंग वॉक कर रही महिला पर 7 आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसके पैर, पेट को कुत्ते चबा गए। महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने डंडा मारकर कुत्तों को जैसे-तैसे भगाया। महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनको भर्ती कराना पड़ा। यह पूरी घटना सृष्टि अपार्टमेंट की है।

कुत्तों ने अचानक घेरकर किया हमला
कुत्तों के हमले में घायल महिला का नाम रेहाना है। वह अपार्टमेंट के जी ब्लॉक में पति आसिफ इकबाल के साथ रहती हैं। शुक्रवार शाम को वह अपार्टमेंट कैंपस में ही इनविंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान, अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया। इनकी संख्या करीब 7 रही होगी। उन्होंने रेहाना को घेर लिया।

कुत्तों के झुंड ने उनको घेर लिया। वह डर गईं। वह तेजी से पीछे हटने लगीं तो झुंड ने उन पर झपट्‌टा मार दिया। उन्होंने पैर से कुत्तों को हटाने की कोशिश की। इसमें कुत्तों ने उनके एक पैर का अगला हिस्सा चबा लिया। इसके अलावा, पैर, पेट पर भी काट लिया।

महिला चिल्लाते हुए वहीं गिर गई। यह देखकर उनके पास ही टहल रहे प्रोफेसर अरुण प्रकाश और पंकज जैन पहुंचे। उन्होंने डंडा मारकर कुत्तों के झुंड को हटाया। तब तक महिला काफी घायल हो चुकी थी। रेहना, परिवार के साथ करीब 10 साल से यहां रह रहीं हैं।

घायल रेहाना को परिवार के लोग सेंट मैरी अस्पताल ले गए। वहां उनको भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरा अपार्टमेंट्स के लोग डरे हुए हैं।

नगर निगम और LDA नहीं करती कार्रवाई
स्थानीय निवासी विवेक वर्मा ने बताया,"पिछले एक साल में कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसको लेकर नगर निगम और LDA दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई गई। मगर, उसका कोई फायदा नहीं हुआ है। प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर ऐसी समस्या को नगर निगम की समस्या बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं।"

उन्होंने बताया, "सोसाइटी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इन आवारा कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। शिकायत करने पर नगर निगम की टीम आकर नसबंदी कराने को ले जाती है। उसके बाद फिर उसी परिसर में छोड़ जाती है। सोसायटी में रहने वाले लोगों को काफी नुकसान होता है।"

एलडीए वीसी बोले-इस दिक्कत को दूर किया जाएगा
आवारा कुत्ते के हमले के बाद से सोसाइटी में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं कोई कुत्ता हम पर हमला न कर दे। LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि इसको लेकर नगर निगम से बात की जाएगी। जल्द ही एक बैठक कर कुत्तों के आंतक से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...