Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 81

लखनऊ: सपा सम्मलेन में गरजे अखिलेश यादव, बोले- 2019 में डटकर किया था BJP मुकाबला, 24 में करेंगे सफाया

सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा बीजेपी को कोई हरा सकती है तो सिर्फ सपा।

लखनऊ: सपा सम्मलेन में गरजे अखिलेश यादव, बोले- 2019 में डटकर किया था BJP मुकाबला, 24 में करेंगे सफाया

समाजवादी पार्टी का 9वां राज्य सम्मेलन आज 28 सितंबर को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान लखनऊ में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन को एतिहासिक बनाने के लिए सपा के कार्यकर्ताओं नें पूरी दम खम से ताकत झोंकी। पूरा रमाबाई अंबेडकर मैदान कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा बीजेपी को कोई हरा सकती है तो सिर्फ सपा।

नरेश उत्तम पटेल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा 2019 में समाजवादियों ने बाबा साहब के सिद्धांतों के साथ भाजपा को लोकसभा सीटें हराई थी। हम सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुए। लेकिन हमारी सीटें बढ़ीं। फिर हमने 2022 का चुनाव लड़ा था। आने वाले दिन में हम सब संघर्ष करेंगे। पिछले चुनाव में लोहिया-अंबेडकर साथ आए थे। आज के समय में समाज को बांटने वाली ताकतों से लड़ना है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।


2019 में डटकर मुकाबला किया था- अखिलेश यादव
सपा मुखिया ने कहा 2019 में समाजवादियों ने बाबा साहब के सिद्धांतों के साथ चुनाव लड़ा और चुनाव में लोहिया-अंबेडकर साथ आए थे। आगे उन्होंने कहा हमें त्याग करना पड़ा था हमने किया था। 2019 में भाजपा का डटकर मुकाबला किया था। BJP का मुकाबला सिर्फ सपा कर सकती है।

सपा की स्थापना से अब तक हुए सम्मेलन पर एक नजर
  • 4 अक्टूबर 1992 : सपा की स्थापना हुई। मुलायम सिंह संस्थापक अध्यक्ष बने।
  • 5 अक्टूबर 1992 : बेगम हजरत महल पार्क लखनऊ में पहला सम्मेलन।
  • 11-12 अक्टूबर 1994 : लखनऊ में दूसरा सम्मेलन।
  • 27-28 जुलाई 1996 : लखनऊ में तीसरा सम्मेलन।
  • 29,30,31 जनवरी 1999 : भोपाल के लोहिया नगर चौथा सम्मेलन।
  • 3-4 जनवरी 2002 : कानपुर में पांचवां सम्मेलन।
  • 21, 22, 23 अप्रैल 2005 : पटना में छठा सम्मेलन।
  • 26, 27, 28 मार्च 2008 : जबलपुर में सातवां सम्मेलन।
  • 7-8 जून 2011 : आगरा में आठवां सम्मेलन। सपा का संविधान बदला गया।
  • 8,9,10 अक्टूबर 2014 : लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में नौवां सम्मेलन।
  • 05 अक्टूबर 2017 : आगरा में 10वां सम्मेलन।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...