अखिलेश ने जारी किया समाजवादी कैलेंडर, बोले-सिर्फ दिखावे का है वाराणसी क्रूज; ग्लोबल समिट पर कहा- पहले के MOU धरातल पर क्यों नहीं उतरे
दीपक कबीर ने ये कैलेंडर तैयार किया गया है। इसको सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने लॉन्च किया है।
अखिलेश यादव ने नए साल पर समाजवादी कैलेंडर जारी किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के जरिए लाखों करोड़ों का इन्वेस्टमेंट बता रहे हैं, तो ये बताएं कि जॉब्स कितनी मिली। पहले के MOU को कितना धरातल पर उतारा गया। सरकार इसका भी तो जवाब दे।
गोरखपुर महोत्सव पर बोले- सरकारी पैसा बहा रहे
उन्होंने कहा कि वाराणसी में क्रूज पर कहा कि ये सब दिखावे के लिए। सरकार ये बताए कि वाराणसी के नाविकों के लिए क्या किया? उन्होंने कुछ भी नहीं किया। अब क्या भाजपा नाविकों का रोज़गार भी छीनेगी। भाजपा की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाने की नीति निंदनीय है। पूरी दुनिया से लोग काशी का आध्यात्मिक वैभव अनुभूत करने आते है, विलास-विहार के लिए नहीं। भाजपा बाहरी चकाचौंध से असल मुद्दों के अंधेरों को अब और नहीं ढक पायेगी।
गोरखपुर महोत्सव पर बोले- वहां भी जाइए, ये तो सरकारी पैसा यूं ही बहा रहे हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुलायम सिंह यादव के जीवन पर कैलेंडर तैयार किया गया है। दीपक कबीर ने ये कैलेंडर तैयार किया गया है। इसको बुधवार को सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने लॉन्च किया है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद उत्साह में नजर आ रहे हैं। भाजपा पर लगातार हमले कर जनता के मुद्दे उठा रहे हैं। वह जिला स्तर के नेताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव के सहयोग से मैनपुरी उपचुनाव में सपा ने बड़ी जीत हासिल की थी।