Breaking News

Wednesday, October 2, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 124

मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के किले आजमगढ़ को जीतने वाले निरहुआ, उपहार भेंट कर जताया आभार

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ भोजपुरी के दो अन्य कलाकार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के किले आजमगढ़ को जीतने वाले निरहुआ, उपहार भेंट कर जताया आभार

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में यादगार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के सांसद व भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को धनुर्धर भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भेंट की। निरहुआ के साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी। यहां से निरहुआ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।


आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई थी। आजमगढ़ सपा का मजबूत किला माना जाता था। इस सीट पर भाजपा की जीत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा संकेत है। चुनाव नतीजे के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। वहीं, सपा ने अपने गढ़ में हार के लिए भाजपा सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है पर इतना जरूर है कि इन दो सीटों पर उपचुनाव में हार से यूपी में सपा के लिए भाजपा को रोकना लगभग असंभव हो गया है।

आजमगढ़ सपा का इतना मजबूत किला था कि 2014 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था। तब यहां मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां जीत दर्ज की। उपचुनाव में भी सपा को मजबूत माना जा रहा था पर सपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र यादव चुनाव हार गए।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...