शहर में अब मेट्रो रूट पर अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहे तक ई-रिक्शे नहीं चलेंगे। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया। ई-रिक्शों की बढ़ती तादाद और इनका रूट तय न होने से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
लखनऊ: शहर में अब मेट्रो रूट पर अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहे तक ई-रिक्शे नहीं चलेंगे। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया। ई-रिक्शों की बढ़ती तादाद और इनका रूट तय न होने से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या से निजात के लिए पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने मेट्रो रूट के साथ कुल 11 रूटों पर ई-रिक्शा संचालन पर पाबंदी का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ इस मामले में संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी भी तय की है। पाबंदी के बावजूद इन रूट पर ई-रिक्शा दौड़ते मिले तो संबंधित चालकों के साथ थानों के जिम्मेदारों पर भी कारवाई होगी।
1. मेट्रो रूट पर अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहा तक
थानाक्षेत्र: सरोजनीनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर, नाका, हुसैनगंज, हजरतगंज, महानगर, गाजीपुर, इंदिरानगर
2. हजरतगंज चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा वाया रॉयल होटल
थानाक्षेत्र: हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग
3. हजरतगंज चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा
थानाक्षेत्र: हजरतगंज, गौतमपल्ली
4. हजरतगंज चौराहा से सिकंदरबाग चौराहा
थानाक्षेत्र: हजरतगंज
5. हजरतगंज से परिवर्तन चौक
थानाक्षेत्र: हजरतगंज, कैसरबाग
6. बंदरियाबाग चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा
थानाक्षेत्र: हजरतगंज, गौतमपल्ली, गोमतीनगर, गाजीपुर
7. अमौसी से बाराबिरवा
थानाक्षेत्र: सरोजनीनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर
8. अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार, रजमन चौकी, कटाईपुल से लालबत्ती चौराहा तक
थानाक्षेत्र- सुशांत गोल्फ सिटी, कैंट, गौतमपल्ली
9. पिकप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान होकर विजयीपुर अंडरपास, इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाई कोर्ट गेट-3 और इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक
थानाक्षेत्र: गोमतीनगर, विभूतिखंड, गाजीपुर
10. शहीद पथ
थानाक्षेत्र: विभूतिखंड, गोमतीनगर, पीजीआई, गोसाईंगंज, आशियाना, सरोजनीनगर
11. बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलिटेक्निक चौराहे
थानाक्षेत्र: महानगर, गाजीपुर
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...