Breaking News

Friday, September 20, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 210

लखनऊ: SP सम्मेलन से Akhilesh Yadav का बहुत बड़ा ऐलान, करेंगे आंदोलन और भरेंगे यूपी की जेल

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन आज राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम से हुई।

लखनऊ: SP सम्मेलन से Akhilesh Yadav का बहुत बड़ा ऐलान, करेंगे आंदोलन और भरेंगे यूपी की जेल

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन आज राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम से हुई। जिसको बाद निर्वाचन अधिकारी प्रो0 रामगोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

जया बच्चन का पैर छू कर आशीर्वाद लिया
अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी की कमान सौंपी गई है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अध्यक्ष की घोषणा की। अखिलेश यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने राज्यसभा सासंद जया बच्चन का पैर छू कर आशीर्वाद लिया।


संविधान, लोकतंत्र को बचाने का करेंगे काम- अखिलेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। अखिलेश यादव ने कहा बहुत बड़ी जिम्मेदारी आप लोगों ने मुझे दी है।ये सिर्फ पद नहीं,बहुत बड़ी जिम्मेदारी आपने दी है। हम लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ेंगे। आने वाले समय में भी सदस्यता अभियान चलाएंगे। हम संविधान, लोकतंत्र को बचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा नेताजी चाहते थे कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बने। मैं संकल्प लेता हूँ अगली बार पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर मिलेंगे।


पूरी बीजेपी प्रोपेगेंडा करती है
वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा यूपी सरकार ने संस्थाओं पर कब्जा किया। पूरी बीजेपी प्रोपेगेंडा करती है,। अखिलेश यादव ने कहा नवरात्रि चल रहा है, हम मां दुर्गा से कामना करते हैं कि सत्ता वाले सच बोले। नोटबंदी के बाद कितना काला धन वापस आया। GST लागू कर व्यापारियों का नुकसान किया।


किसान आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा चली तो काला कानून वापस ले लिया था। चुनाव आते ही काला कानून वापस ले लिया था, किसान प्रदर्शन में कई किसानों की जान चली गई। वहीं बेरोजगारी को लेकर अखिलेश ने कहा भाजपा ने नौकरियां खत्म कर दी हैं। नौकरी,रोजगार के लिए लोग बाहर जा रहे हैं। बताओ कितनों को नौकरी मिली ? 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में BJP का यूपी से सफाया होगा।

यूपी,बिहार के लोगों से हो रहा भेदभाव
अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा यूपी,बिहार के लोगों से भेदभाव हो रहा है, आजम खान पर अन्याय,अत्याचार हो रहा है, आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, BJP को पता है कि युवा पढ़ा होगा तो तर्क करेगा। झांसी के पूर्व विधायक को जेल भेज दिया गया, पूर्व विधायक के बेटे को पुलिस उठा ले गई, एक IPS फरार है उसके परिवार को नहीं उठाया।

उन्होंने कहा यूपी में समाजवादियों की सरकार बन रही थी, बीजेपी ने पूरी की पूरी मशीनरी लगा दी, जनता को भरोसा नहीं कि BJP सरकार कैसे बनी, BJP के इशारे पर चुनाव आयोग ने काम किया, हर विधानसभा से 20-20 हजार वोट काटे गए, यादव और मुस्लिम के वोट काट दिए गए थे, जेल भरना पड़ा तो जेल भरेंगे, चुनाव आता है तो राशन फ्री कर देते हैं, राशन फ्री कर दिया लगता है कहीं चुनाव आ गया,अपने-अपने बूथ पर बीजेपी को हरा देना।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...