कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने किया किताब का विमोचन... लखनऊ में गरमाई कांग्रेस की राजनीति
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शशि थरूर ने रविवार को लखनऊ पहुंचकर अपने पक्ष में वोट मांगा। थरूर के आने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे लखनऊ आ चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से उन्हें समर्थन की घोषणा की गई है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की रणनीति गरमा गई है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच पहले ही मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंच कर अपने पक्ष में वोट मांगा था। अब शशि थरूर पहुंचते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर यानी सोमवार को वोटिंग होगी। इससे पहले वोट के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश में पहुंचकर शशि थरूर ने माहौल को बदल दिया है। रविवार को सांसद शशि थरूर के पहुंचने से पहले यूपी कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने का ऐलान किया गया है।
शशि थरूर ने लखनऊ पहुंच कर कांग्रेस में वास्तविक लोकतंत्र की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में अगर किसी भी पार्टी में वास्तविक लोकतंत्र है तो वह कांग्रेस में है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर किसी प्रकार की बात करने की जगह अपने पक्ष में वोट मांगा गया है। थरूर ने लखनऊ में अपनी एक किताब के हिंदी संस्करण का विमोचन किया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से अपने पक्ष में मतदान की अपील भी की।
कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
शशि थरूर का स्वागत करने एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता पहुंचे थे। इसके बाद थरूर ने एक होटल में अपनी एक किताब का हिंदी अनुवाद को लोकार्पित किया। 'अस्मिता का संघर्ष : राष्ट्रवाद, देश प्रेम, भारतीय होने का अर्थ' पुस्तक के लोकार्पण समारोह में पार्टी के सीनियर अधिकारी पहुंचे थे।
शशि थरूर ने इसके बाद पीसीसी सदस्यों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। शशि थरूर ने भरोसा जताया कि पीसीसी सदस्य उनके पक्ष में वोट करेंगे। आखिर में जीत उन्हें ही मिलेगी। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जाएंगे। 19 अक्टूबर को मतगणनों के बाद नए अध्यक्ष का ऐलान होगा। 22 साल बाद कांग्रेस को गैर गांधी परिवार अध्यक्ष मिलने जा रहा है।