Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 122

राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं, मायावती ने कहा- मुझे न्योता देने के लिए धन्यवाद

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कांग्रेस को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं। वहीं मायावती ने यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता देने पर धन्यवाद भी बोला है। राहुल गांधी अब तक 28 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं, मायावती ने कहा- मुझे न्योता देने के लिए धन्यवाद

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं यात्रा में शामिल होने के लिये न्योता देने के लिये मायावती ने राहुल गांधी का धन्यवाद कहा है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। तीन जनवरी यानी कल देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में ये यात्रा एंट्री करने जा रही है। इसी को लेकर कांग्रेस की ओर से यूपी के मुख्य विपक्षी दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया था।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कांग्रेस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं। वहीं मायावती ने यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद भी बोला। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि राहुल गांधी, इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राहुल को पत्र लिखकर भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

राहुल गांधी की 28 हजार किमी यात्रा पूरी
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ-साथ बसपा सुप्रीमो मायावती को न्योता मिला था। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं को भी ये न्योता भेजा गया था। सोमवार को आगामी 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में दाखिल हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया था। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा अब तक दस राज्यों से होते हुए 2,800 किलोमीटर से अधिक का सफर कर चुकी है। इस बीच राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी से गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से होते हुए यूपी में एंट्री करेगी। इसके बाद फिर शामली के कैराना के माध्यम से हरियाणा जाने के लिए निर्धारित है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...