Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 168

रामायण फाड़ यादव को जानते हैं क्या? यूपी में पहली बार नहीं हो रहा है रामचरितमानस पर विवाद

उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस को लेकर पहली बार विवाद नहीं हो रहा है। इससे पहले सोशलिस्ट पार्टी के नेता रामपाल सिंह यादव ने सदन में रामचरितमानस का पन्ना ही फाड़ दिया था। इसके बाद उनके राजनीतिक करियर का अंत ही हो गया।

रामायण फाड़ यादव को जानते हैं क्या? यूपी में पहली बार नहीं हो रहा है रामचरितमानस पर विवाद

उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर बवाल मचा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रामायण समाजवादियों के निशाने पर आया हो। इससे पहले सोशलिस्ट पार्टी के विधायक रहे रामपाल सिंह यादव ने को विधानसभा के भीतर विवादित चौपाई का पेज ही फाड़ दिया था। इस घटना के बाद रामपाल ऐसे चर्चित हो गए थे कि इलाके में उन्हें लोग रामायण-फाड़ यादव के नाम से जानने लगे थे। हालांकि, इस घटना ने उनके राजनैतिक करियर के लिए विष का काम किया और माना जाता है कि इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश की पॉलिटिक्स में उनका प्रभाव खत्म हो गया था।

कौन थे रामपाल सिंह यादव
रामपाल सिंह यादव 70 के दशक में सोशलिस्ट पार्टी के कानपुर के प्रभावी नेता हुआ करते थे। उन्होंने अपने जीवन में कुल चार बार विधायकी का चुनाव लड़ा था। कानपुर की डेरा विधानसभा सीट से सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर शुरुआती दो बार उन्हें जीत मिली और वह विधानसभा पहुंचे। साल 1969 में उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता नित्यानंद पांडेय को हरा दिया था। इसके बाद से जनता के बीच उनका प्रभाव बढ़ने लगा था। उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि दूसरी बार भी जब वह चुनाव लड़े तो आसानी से जीतकर विधानसभा पहुंच गए लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा कांड कर दिया, जिसने उनके राजनैतिक जीवन पर ग्रहण लगा दिया।

क्या था मामला
साल 1974 की बात है। डेरापुर से विधायक रामपाल सिंह यादव ने सदन के अंदर रामचरितमानस की उस चौपाई वाला पेज फाड़ दिया, जिसमें कहा गया था- ढोल, गंवार, शूद्र, पसु नारी। ये सब ताड़न के अधिकारी। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने मानस को लेकर अभद्र टिप्पणियां भी कीं। उस समय समाचार के लिए लोग अखबार पर आश्रित थे। जब उनके क्षेत्र के लोगों को अखबार के जरिए इस घटना की जानकारी मिली तो वे सड़कों पर आ गए। उनके पैतृक गांव सिठमरा में भी लोग उनके खिलाफ हो गए।

रामपाल हो गए रामायण फाड़ यादव
रामपाल सिंह का दांव उल्टा पड़ गया। लोगों ने उनका नाम ही रामायण फाड़ यादव रख दिया। उनके इस नामकरण से लोग यह घटना कभी नहीं भूल पाए और इसके बाद रामपाल सिंह यादव जब तीसरी बार साल 1977 में चुनावी मैदान में उतरे, तब उन्हें बुरी तरह से हार मिली। इस घटना के 47 साल बाद एक बार फिर समाजवादी खेमे से रामचरितमानस के खिलाफ आवाज सुनाई दी है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उसी चौपाई पर आपत्ति जताई है और रामचरितमानस को बकवास करार दिया है। प्रदेश में उनका जमकर विरोध हो रहा है। सपा के नेता भी उनके बयान से किनारा करने लगे हैं। ऐसे में ये सवाल भी उठने लगे हैं कि मौर्य का यह बयान क्या उन्हें भी रामपाल सिंह यादव के हश्र तक पहुंचाएगा या इस बार इसे लेकर जनता में दूसरे तरह का प्रभाव होगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...